उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। बुधवार 1 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती मेरठ और अलीगढ़ के दौरे पर थीं। जहाँ बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

भाजपा को सत्ता गंवानी पड़ी थी:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में आगे भाजपा पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार को 1992 में अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने यूपी में सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत करने का काम किया है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इसीलिए भाजपा को भी सत्ता से हाथ धोना पड़ा था।
  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा के उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में बुरे दिन आने वाले हैं।

आम बजट पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे आम बजट पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, आज आम बजट व रेल बजट जो साथ-साथ पेश किया गया, उसकी सभी बातें हवा-हवाई हो जाएँगी।
  • मायावती ने आगे कहा कि, विरोधियों के पक्ष में हवा बनाने के लिए सर्वे किया।
  • संबोधन में आगे बसपा सुप्रीमो ने समाजवादी पार्टी पर हमला किया।

ये भी पढ़ें: सपा ने 5 सालों में बिल्कुल भी काम नहीं किया है- बसपा सुप्रीमो

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें