उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार 3 जनवरी को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया।

नव वर्ष की शुभकामनाएं:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया।
  • जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित किया।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।
  • जिसके बाद मायावती ने नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी जैसी मुसीबत देश में फिर न आये।
  • मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा अपने बहुमत के अहंकार में है।
  • साथ ही मायावती ने नोटबंदी को जनता का ध्यान बाँटने वाला बताया।
  • मायावती ने एक बार फिर से केंद्र पर बिना तैयारी नोटबंदी का फैसला थोपने का आरोप लगाया।

नोटबंदी से कई लोगों की जान गयी:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस के संबोधन के दौरान नोटबंदी पर ही आगे जारी रखा।
  • जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि, नोटबंदी से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।
  • साथ ही मायावती ने ये भी कहा कि, केंद्र सरकार को उन लोगों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए।
  • मायावती ने आगे कहा कि, आधी से अधिक जनता नोटबंदी से परेशान है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें