2019 के लोकसभा चुनावों की सभी पार्टियों ने तैयारियाँ शुरू कर दी है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। सपा और बसपा के बीच अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है जिसे लेकर दोनों पार्टियाँ गहन मंथन कर रही हैं। इस बीच बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपनी पहुंच बढ़ाते हुए एक और पार्टी से गठबंधन कर लिया है जिसके बाद समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ना तय बताया जा रहा है।

हरियाणा पहुंची बसपा सुप्रीमों :

2019 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को घेरने के लिए बहुजन समाज पार्टी मुखिया ने दूसरे राज्यों का रुख करना प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में अब बसपा ने हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए अभय चौटाला की इंडियन नेशनल लोक दलके साथ गठबंधन किया है जो 2019 के लोकसभा चुनावों में भी जारी रहेगा। बसपा सुप्रीमों मायावती केंद्र की मोदी सरकार को फिर से सत्ता में आने से रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं। इसके लिए बसपा ने अब भाजपा और कांग्रेस से खिलाफत कर दी है।

 

ये भी पढ़ें: पत्नी डिंपल संग शादी समाराेह में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

 

INLD ने की प्रेस कांफ्रेस :

चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता में INLD नेताओं ने कहा कि बसपा से हमारा गठबंधन तीसरे मोर्चे की नींव रखने वाला है। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। भाजपा ने हरियाणा को 3 बार जलने का मौक़ा दिया है। अभय चौटाला ने गैर भाजपा दल के साथ गैर कांग्रेस दल बनाने की बात कह दी हों लेकिन इस मसले पर सपा और बसपा की राय अलग है। सपा प्रमुख कह चुके हैं कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए महागंठबंधन तैयार होगा जिसमें कांग्रेस पार्टी भी शामिल होगी। वहीं मायावती और अभय चौटाला की पार्टी के बीच हुए गठबंधन के बाद साफ है कि यह तीसरा मोर्चा गैर-बीजेपी व गैर-कांग्रेस होगा।

 

ये भी पढ़ें: 10 लाख रुपए की डिमांड को लेकर पुलिस ने दी युवक को थर्ड डिग्री

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें