उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
कांग्रेस पर साधा निशाना:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम में आगे कांग्रेस पार्टी पर हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने देश में 70 सालों तक शासन किया है।
- मायावती ने आगे कहा कि, इतने वर्षों तक कांग्रेस ने पिछड़ों का शोषण किया है।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा और कांग्रेस समाज को बांटने का काम करते हैं।
- उन्होंने आगे कहा कि, आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सभी को एकत्रित होना जरुरी है।
- वहीँ कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शासन में भी लोगों को उनके हक़ नहीं मिले।
- उन्होंने आगे कहा कि, विरोधी दलितों और पिछड़ों में फर्क करते हैं।
कांग्रेस ने बाबा साहब को नहीं दिया भारत रत्न:
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, कांग्रेस ने बाबा साहब को भारत रत्न से नहीं नवाजा।
- साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने भारत रत्न देने का वादा किया था।
- उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार की लापरवाही से मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू नहीं हुई।
- इसी में आगे मायावती ने कहा कि, मंडल कमीशन की रिपोर्ट के लिए भाजपा ने पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार