प्रदेश की राजधानी के लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन कल मनाया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन इस बार जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

62वां जन्मदिन कल मनाएगी बसपा प्रमुख मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का 62वां जन्मदिन कल जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस मौके पर मायवाती अपनी किताब ‘मेरे संघर्षमय जीवन और बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा’ के अंक का विमोचन करेंगी। कल वह लखनऊ में मीडिया को भी संबोधित करेंगी। माना जा रहा है मायावती इस दौरान अगले लोकसभा चुनाव की तैयारियों और गठबंधन के मुद्दे पर भी अपना रुख साफ करेंगी।

ये भी पढ़ें : उपहार केस: गोपाल अंसल को करना होगा सरेंडर, कल 10:30 बजे सुनवाई

प्रदेश में जन्मदिन की जोर-शोर से मनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में कार्यक्रम होंगे और कार्यकर्ता उनको बधाई देने के साथ केक काटेंगे। समारोह के बाद गरीबों को भोजन, कंबल और मिठाई तोहफे में दी जाएगी। कल लखनऊ में होने वाले समारोह के दौरान मायावती जो भाषण देंगीं उसका प्रसारण सभी जिलों के कार्यक्रमों में किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंं : वीडियो: सर्किट हाउस बना शराबियों का अड्डा!

राजधानी लखनऊ के अलावा प्रदेश के सभी जिलों में बसपा कार्यकर्ता उनके जन्मदिन समारोह का आयोजन करेंगे। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू हो जाने के कारण मायावती का जन्मदिन पर विशेष आयोजन नहीं हो पाया था।

ये भी पढ़ें : गन्ना किसानों का तय समय में भुगतान करें-सुरेश राणा

कांशीराम ने कहा था, यूपी की महारानी

मायावती का जन्मदिन हमेशा से विवादों में रहा है। मायावती के जन्मदिन से जुड़े एक विवाद पर उनके राजनीतिक गुरु रहे स्व. कांशी राम ने उन्हें एक बार अप्रत्यक्ष रूप से ‘यूपी की महारानी’ कहकर संबोधित किया था। मायावती ने भी अपने गुरू को इस कथन को कई बार अपने जन्मदिन पर चरितार्थ भी किया। वे जब भी सत्ता में रहीं अपने जन्मदिन पर हजारों विचाराधीन बंदियों की रिहाई, हजारों करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और अन्य जन कल्याणकारी कार्यों को शुरू करने की घोषणाएं करती थीं।

ये भी पढ़ें : सुरेश पासी आज लखनऊ हेरिटेज ज़ोन का करेंगे निरीक्षण!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें