उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

लाखों की संख्या में पहुंचे लोगों का शुक्रिया:

  • बसपा ने राजधानी लखनऊ में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था।
  • जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।
  • उन्होंने आगे कहा जनसैलाब पर कहा कि, केवल लखनऊ मंडल से ही लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं।
  • अपने संबोधन में बसपा सुप्रीमो ने लाखों की संख्या में आये लोगों का शुक्रिया अदा किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बाबा साहब भीमराव भारतीय संविधान के निर्माता थे।

सपा के षड्यंत्र से हुआ था रैली में हादसा:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, बसपा की रैली में सपा के षड्यंत्र से हादसा हुआ था।
  • गौरतलब है कि, बसपा की 9 अक्टूबर की रैली में भगदड़ के चलते करीब आधा दर्जन लोग मारे गए थे।

बाबा साहब अम्बेडकर के स्मारक का मखौल करते हैं:

  • मायावती ने आगे सीएम अखिलेश द्वारा स्मारक का मखौल बनाने का भी जिक्र किया।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश अक्सर ये कहते पाए जाते हैं कि, पत्थर वाली सरकार के हाथी 9 साल से खड़े हैं।
  • मायावती ने आगे कहा कि, क्या जनेश्वर मिश्र पार्क में लगी मूर्तियाँ खड़ी नहीं हैं?
  • उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री अखिलेश सच में बबुआ हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें