समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने गाजीपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर नोटबंदी को लेकर घेराबंदी की थी। जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख पर नोटबंदी को लेकर अपनी टिप्पणी की है।

नोटबंदी से सबसे ज्यादा पीड़ा मुलायम को:

  • बुधवार 23 नवम्बर को सपा प्रमुख ने गाजीपुर में सपा के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
  • जिसमें उन्होंने नोटबंदी पर कहा था कि, केंद्र सरकार ने किसानों को बर्बाद कर दिया है।
  • जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख की रैली पर टिप्पणी की है।
  • नोटबंदी की शिकायत पर सपा प्रमुख को लेकर मायावती ने कहा कि, नोटबंदी से सबसे ज्यादा पीड़ा मुलायम को ही है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नोटबंदी की वजह से मुलायम ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया है।

सैफई में क्यों मनाया था जश्न:

  • कानपुर रेल हादसे के चलते सपा प्रमुख ने अपना जन्मदिन न मनाने की बात कही थी।
  • जिस पर मायावती ने कहा कि, मुजफ्फरनगर के दंगे का दर्द था तो, सैफई में जश्न क्यों मनाया था?
  • उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश का मुस्लिम समाज बसपा के साथ खड़ा है।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, सपा आंतरिक कलह से जूझ रही है।

टिकटार्थियों के सहारे जुटाई भीड़:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सपा ने टिकटार्थियों के सहारे रैली में भीड़ जुटाई थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, रैली में कुर्सी चलने की घटना से प्रदेश की जनता सावधान रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें