Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रामगोपाल के जन्मदिन कार्यक्रम में गठबंधन नेताओं को भेजा गया न्यौता

Ramgopal Yadav etah rally

2019 के लोकसभा चुनावों की समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जानते हैं कि गुटबाजी के कारण ही 2017 जे विधानसभा चुनावों में पार्टी सत्ता से बाहर हुई थी। यही कारण है कि पार्टी की एकता को फिर से मजबूत करने की सभी कोशिशें एकबार फिर से शुरू हो गयी है। बीते कई दिनों से सपा में शीर्ष नेतृत्व के बीच दूरियां कम हुईं हैं और सार्वजनिक मंचों पर सभी नेता एकसाथ दिखाई दे जाते हैं। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य सभा सांसद रामगोपाल यादव का जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाये जाने की तैयारी शुरू हो गयी है जिसमें कई बड़े सपा नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।

फिरोजाबाद में आयोजित है कार्यक्रम :

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए हर पार्टी तैयारियों में लगी हुई हैं। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता है। यहीं पर सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का 72 वां जन्म दिन मनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। इसका न्यौता मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव समेत अखिलेश यादव और अन्य नेताओं व पार्टी पदाधिकारियों को भेजा गया है। आगामी 29 जून को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में जन्म दिवस पर राजनैतिक जलसा होगा जिसे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से भी देखा जा रहा है। ये एक तरह से समाजवादी पार्टी की एकजुटता का शक्ति प्रदर्शन होगा जहाँ लंबे समय बाद सभी बड़े सपा नेता एकसाथ एक मंच पर दिखाई दे सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल कराटे प्लेयर ने लगाई पीएम और सीएम से मदद की गुहार

 

मायावती को भी भेजा गया न्यौता :

सपा में हुए घमासान के बाद प्रो. रामगोपाल यादव को काफी विरोध का सामना करना पड़ा। पार्टी में फूट पड़ गई। अब एक बार फिर चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। 29 जून को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में प्रो. रामगोपाल यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। जन्मदिन कार्यक्रम को लेकर गठबंधन के नेताओं को भी बुलाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव समेत मायावती भी जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व की तरफ से उन्हें भी न्यौता भेजा गया है लेकिन उनके शामिल होने की उम्मीदें काफी कम हैं क्योंकि उन्होंने गठबंधन के बाद सिर्फ अखिलेश के साथ मंच साझा किया है, किसी अन्य सपा नेता के साथ नहीं।

 

ये भी पढ़ें: CM योगी दिल्ली के लिए हुए रवाना, संघ प्रमुख से करेंगे मुलाक़ात

Related posts

सभी को होली की बधाई, प्रदेश में होली का उत्सव सौहार्द के साथ मनाया गया, सभी वर्गों ने इसको मनाने में योगदान दिया उनको धन्यवाद-योगी आदित्यनाथ.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

ये हैं सपा के सबसे ईमानदार विधायक, मामूली चप्पल पहन बस में करते हैं सफ़र

Shashank
6 years ago

भदोही – उपचुनाव पंचायत के मद्देनजर पोलिंग पार्टियां रवाना

Desk
3 years ago
Exit mobile version