उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार 3 जनवरी को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया।

केंद्र ने किसानों के कर्ज के लिए कुछ नहीं किया है:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने किसानों कि कर्जमाफ़ी के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के सभी दावे झूठे साबित हो रहे हैं।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, भगवान प्रधानमंत्री मोदी को सद्बुद्धि दे।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे पीएम मोदी और केंद्र सरकार के 2014 के चुनावी वादों पर हमला बोला।

15 लाख देने का वादा जुमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, केंद्र सरकार का 15 लाख रुपये देने का वादा भी जुमला साबित हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, देश के लोगों को पैसे खर्च करने की आजादी मिले।
  • उन्होंने आगे आरोप लगाया कि, भाजपा ने किसानों और गरीबों के लिए परेशानी की है।
  • प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा मायावती ने कहा कि,
  • “पीएम को 31 दिसंबर को ही देश की जनता को बताना चाहिए था कि, कितना कालाधन पकड़ा गया है”।
  • इसी में जोड़ते हुए मायावती ने कहा कि, ये भी बताना चाहिए था कि, कितने लोग जेल गए हैं और कितनों पर कार्रवाई हुई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, पीएम को बताना चाहिये था कि, कितने भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई?
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें