उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी की विकास रथ यात्रा पर हमला किया है, बसपा सुप्रीमो ने विकास रथ यात्रा को ‘बदहाल विकास रथयात्रा’ कहा है।

रथयात्रा में दबंग और हुडदंग करने वाले लोग:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा की विकास रथयात्रा पर हमला किया है।
  • समाजवादी विकास रथयात्रा को मायावती ने बदहाल विकास रथयात्रा कहा है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, रथयात्रा में सिर्फ दबंग और हुडदंग करने वाले लोग है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा दफ्तर और मुखिया के घर पर भी हुडदंगबाजी की गयी थी।
  • साथ ही मायावती ने पिछले 4 सालों में प्रदेश के भीतर भ्रष्टाचार-जंगलराज की बात भी कही।
  • वहीँ उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी परिवार में टकराव जारी है।

सीएम आवास की मर्यादा को नहीं बख्शा गया:

  • मायावती ने आगे कहा कि, सपा के लोगों ने सीएम आवास की मर्यादा को भी नहीं बख्शा।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, सीएम आवास में मंत्री और विधायक के बीच मारपीट हुई।
  • सपा पर बड़ा हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, सीएम आवास की घटना ने गेस्ट हाउस कांड की याद दिला दी।

भाजपा के साथ मिलीभगत:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, गवर्नर कह रहे हैं कि, कोई संवैधानिक संकट नहीं है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा का चुप रहना मिलीभगत उजागर करता है।
  • साथ ही मायावती ने रथयात्रा के अत्यधिक सरकारीकरण की भी निंदा की।
  • इसके अलावा मायावती ने प्रदेश की जनता से भ्रमित न होने की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें