उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

भाजपा आरक्षण नहीं देना चाहती है:

  • मायावती ने अपने संबोधन में एक बार आरक्षण का मुद्दा उठाते हुए भाजपा को घेरा।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, भाजपा निजी क्षेत्र में आरक्षण नहीं देना चाहती है।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, भाजपा शासित सभी राज्यों में निजी कंपनियों को ठेका दिया जाता है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा बाबा साहब के नाम का प्रयोग कर रही है।

दलित वर्ग भाजपा के बहकावे में न आये:

  • मायावती ने कार्यक्रम में आगे लोगों से अपील करते हुए कहा कि, दलित वर्ग भाजपा के बहकावे में न आये।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दलितों पर अत्याचार को समाज भुला नहीं सकता है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, मथुरा, दादरी, मुजफ्फरनगर को जनता भूल नहीं सकती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा-कांग्रेस दलित विरोधी पार्टियाँ हैं।
  • मायावती ने आगे जानकारी दी कि, बसपा ने आरक्षण का मुद्दा कई बार संसद में उठाया।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, लेकिन कांग्रेस और भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे को नहीं माना।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और भाजपा दलितों को आरक्षण नहीं देना चाहती है।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, बसपा आर्थिक आधार पर आरक्षण के पक्ष में है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें