उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

बसपा लाएगी प्रदेश में कानून का राज:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, बसपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में कानूनराज आएगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा सरकार में अपराधियों को जेल भेजा जायेगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, बसपा की सरकार सपा सरकार के आर्थिक फैसलों की जांच कराएगी।

बसपा सरकार में किसी को बख्शा नहीं जाएगा:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, प्रदेश में बसपा की सरकार आते ही किसी को बख्शा नहीं जायेगा।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, बसपा विज्ञापन में खर्च धनराशि की भी जांच कराएगी।

अपने छोटे से काम का भी प्रचार कर रही सपा:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे समाजवादी सरकार पर हमला किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा अपने छोटे-छोटे काम का भी प्रचार कर रही है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बसपा की देन थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार के मंसूबों से लोगों को सावधान रहना चाहिए।
  • जिसके बाद मायावती ने कहा कि, भाजपा के शासन से सिर्फ लोगों को फकीरी हासिल हुई है।
  • वहीं उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी की झूठी जुमलेबाजी से जनता को सतर्क रहना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें