उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

नोटबंदी पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे नोटबंदी को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 90 फ़ीसदी लोग भाजपा की नीतियों के विरोध में हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, नोटबंदी के फैसले से लोग उबर नहीं पा रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि, भाजपा ने नोटबंदी से पहले पूंजीपतियों का कालाधन मैनेज किया।

जनता दिखाएगी आइना:

  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में सभी दलों को आइना दिखाएगी।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, देश की जनता को भाजपा ने फ़कीर बना दिया है।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, मोदी अपने फैसले से फ़कीर नहीं हुए हैं।

सपा में गुंडाराज:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, 2012 में सपा की सरकार बनने से अबतक गुंडाराज चल रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश के नेता गरीब और निर्दोषों पर कहर ढा रहे हैं।
  • मायावती ने आगे कहा कि, सपा सरकार में लोगों की एफआईआर दर्ज नहीं होती थी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी की जनता सपा सरकार से दुखी हो चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें