उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी ने मंगलवार 6 दिसम्बर को राजधानी लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के 61वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया।

भाजपा की कार्यशैली पर सवाल:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा की कार्यशैली पर कई सवाल उठते हैं।
  • साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दलित नहीं उच्च जाति के हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार को अनुच्छेद 340 के तहत सभी को उनका हक़ देना चाहिए।

सरकारों को कमीशन का गठन करना चाहिए:

  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सभी सरकारों को अनुच्छेद 340 के तहत कमीशन का गठन करना चाहिए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सरकार ने एससी, एसटी को पूरी तरह आरक्षण नहीं दिया था।

पदोन्नति में आरक्षण बसपा की देन:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे कहा कि, पदोन्नति में आरक्षण बसपा की देन है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, मंडल कमीशन बिल पास न होना कांग्रेस की कमजोरी थी।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, राज्यसभा में विधेयक पास हो गया था, लेकिन लोकसभा में अटक गया।
  • साथ ही बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस के शासनकाल में भी दलितों पर अत्याचार होने की बात कही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस के राज में भी अल्पसंख्यकों को उपेक्षित किया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें