Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

यूपी की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा-बसपा, दो सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी- मायावती

Akhilesh Yadav Mayawati Joint Press Conference Live

Akhilesh Yadav Mayawati Joint Press Conference Live

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एक हुई है। सपा-बसपा का गठबंधन प्रमुख माना जा रहा है। इन दो पार्टियों के गठबंधन की बात पता चलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के लिए चुनौती साबित होने लगी है। सपा और बसपा की संयुक्त प्रेसवार्ता शुक्रवार को लखनऊ के होटल ताज में आयोजित की गई। इस प्रेसवार्ता से पहले ही शहर अखिलेश और मायावती के पोस्टरों से पटा पड़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के सामने गोल्फ पार्क में लगे अखिलेश-मायावती की प्रेस कांफ्रेंस के पोस्टर प्रशासन ने फाड़ के फेंकवा दिए। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत करने में जुटी हुई हैं। ये सपा-बसपा का गठबंधन काफी अहम माना जा रहा है।

संयुक्त प्रेसवार्ता से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने होटल ताज पहुंचकर जायजा लिया। माया और अखिलेश के मंच को बहुत ही बढ़िया तरीके से सजाया गया था। जिस स्थान पर सपा-बसपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठे थे उसके पीछे दोनों की बड़ी बड़ी तस्वीरें भी पोस्टर में लगाई गईं थीं। वहीं होटल के बाहर सड़क और चौराहों पर लगे बैनर पोस्टरों में एक नारा ‘बसपा व सपा आयी है, नई क्रांति लाई है लिखा है। पोस्टर से मुलायम सिंह यादव की तस्वीर गायब है। बता दें कि सपा-बसपा का वर्ष 1993 में ‘मिले मुलायम काशीराम, हवा में उड़ गए जयश्री राम’ नारा था। वहीं एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें हाथी की सूंड है जबकि दोनों कान की जगह साईकिल के दो पहिये दिखाए गए हैं।

अखिलेश यादव होटल ताज पहले पहुंचे। उन्होंने मायावती का बुके देकर मुस्कुराते हुए मायावती का स्वागत किया। अखिलेश यादव और मायावती दोपहर 12:00 बजे मंच पर पहुंचे। मायावती ने प्रेस को संबोधित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के दोनों राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद हैं।नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो कि गुरू और चेले हैं उनकी नींद उड़ाने के लिए आज प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है। आज की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भी 1993 में लोहिया जी अंबेडकर जी ने विधानसभा में गठबंधन किया था। देश के हित में गेस्ट कांड को भुलाकर आज चुनाव में गठबंधन का फैसला लिया है। बीजेपी के तानाशाही और अहंकारी स्वभाव से देश दुखी है। खासकर उत्तर प्रदेश में एकजुट होने की अच्छी खासी जरूरत है। आज का गठबंधन 2019 के लिए एक नया रास्ता दिखाएगी। ऐसे में समाजवादी पार्टी और बीएसपी के गठबंधन से समाज में बहुत सी उम्मीदें जाग गई हैं। आप लोग जानना चाहते हैं कि कांग्रेस को हमने गठबंधन में क्यों नहीं लिया गया। कांग्रेस ने देश पर एक छत्र राज किया है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]केंद्र और प्रदेश में भाजपा ने बेईमानी से सरकार बनाई- मायावती [/penci_blockquote]
2 जून 1995 में घटित हुए लखनऊ गेस्टहाउस कांड के लिए ऊपर रखते हुए एक बार फिर हमने इस देश में लगभग देश के माहौल को देखते हुए गठबंधन का फैसला लिया है। मायावती ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक, जातिवादी, नीची मानसिकता की राजनीति से देश की सवा सौ करोड़ जनता चुनावी वादा खिलाफी करने से दुखी है। भाजपा की केंद्र की और राज्यों की सरकारों के तानाशाही रवैये से जनता काफी दुखी है। माया ने कहा कि लोकसभा के आने वाले शीघ्र चुनाव के लिए दोनों पार्टियों ने गठबंधन का फैसला लिया है। मायावती ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से देश की उम्मीदें जाग गई हैं। गरीब, महिलाओं, दलितों, शोषितों, पिछड़ों, युवाओं, बेरोजगारों के लिए भी ये गठबंधन क्रांति लाएगा। इसके साथ ही लोक सभा और राज्य में अपनी बेईमानी से सरकार बनाई है। प्रदेश और देश की जनता की नाराजगी को देखते हुए हमने गठबंधन किया है। इन चुनावों में कांग्रेस की जमानत जब्त हो गई। अगर गठबंधन सही हुआ तो केंद्र में बीजेपी को रोका जा सकता है। मायावती ने कहा कि हमारा गठबंधन जरूर भाजपा की जीत रोक देगा अगर भाजपा ने पिछले चुनावों के लिए ईवीएम में कोई घपला नहीं किया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भाजपा की अहंकारी नीतियों के कारण जनता दुखी[/penci_blockquote]
मायावती ने कहा कि गठबंधन की पृष्ठभूमि यह है कि हमारे परम पूज्य बाबा भीमराव अंबेडकर ने जो दलितों के लिए सफर तय किया। उन्होंने जो प्रयास किए उससे दबे कुचले लोगों को मान-सम्मान से जीवन यापन करने का मिशनरी लक्ष्य को जमीनी हकीकत में बदला और लोहिया जी के बताए हुए रास्तों पर चल रही सपा पहले भी 1993 में माननीय कांशीराम और मुलायम सिंह यादव दोनों के संयुक्त नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया था। उत्तर प्रदेश जैसे देश के सबसे बड़े राज्य में हवा का रुख बदलते हुए सांप्रदायिक पार्टी को हटाने के लिए 1995 में घटे गेस्ट हाउस कांड के बाद टूट गया था। लेकिन हमने एक बार फिर संप्रदायिक ताकतों को हटाने के लिए फिर से गठबंधन करने का फैसला लिया है। जैसे उस समय 1990 के आसपास बीजेपी की घोर जातिवादी सांप्रदायिक, संकीर्ण, उन्माद एवं हिंसा आदि के जहरीले विचारों के कारण आम जनता बुरी तरीके से त्राहि त्राहि कर रही। ठीक उसी प्रकार से आज भी देश की लगभग सवा सौ करोड़ जनता गरीब, किसान, मजदूर, बेरोजगार, व्यापारी इनके अहंकारी नीतियों के कारण परेशान व दुखी हैं।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]2019 राजनीतिक क्रांति का वर्ष माना जाएगा – मायावती[/penci_blockquote]
इसी कारण से हम बीएसपी और सपा ने देश के खातिर और खासकर उत्तर प्रदेश के जनता के हित के लिए आम जन भावनाओं का पूरा ख्याल रखते हुए देश के जल्द ही होने वाले आम चुनाव को दोनों एक साथ लड़ने का फैसला किया है। यह निश्चित ही नए वर्ष 2019 राजनीतिक क्रांति का वर्ष माना जाएगा। बीएसपी और सपा के गठबंधन से समाज को नई उम्मीदें जाग गई है। क्योंकि यह चुनाव जीतने के लिए दो पार्टियों का ही एकजुट होना मात्र नहीं है। जबकि यह समाज के अधिकांश आबादी के गरीबों मजदूरों किसानो छोटे व मझोले व्यापारियों युवाओं एवं बेरोजगारों एवं महिलाओं को दलित शोषित व पिछड़ों मुस्लिमों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा के लिए एक नई शक्ति भी है। एक बेहतरीन कल को बनाने वाली सामाजिक परिवर्तन आर्थिक क्रांति का नया आंदोलन भी बन सकता है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]भाजपा ने गलत नीतियों और बेईमानी से अपनी सरकार बनाई – मायावती [/penci_blockquote]
मायावती ने कहा कि आपको मालूम है कि देश में पिछले लोकसभा चुनाव में गलत नीतियों और बेईमानी से अपनी सरकार बनाई है। जिससे जनता दुखी है और ऐसी जन विरोधी पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए जिसके लिए हमने पहले भी हुए कुछ विधानसभा और लोकसभा के उपचुनाव में गठबंधन किया था। जिसका नतीजा हम जीते पिछले उपचुनाव में कांग्रेस की तो जमानत जप्त हो गई। देश में उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें हैं। वैसे भी भाजपा की गलत नीतियों से सभी वर्ग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज भी चिंतित हैं। मुझे से जीएसटी और नोटबंदी जैसे फैसलों को लेकर जनता में गहरी नाराजगी है गेस्ट हाउस कांड को भी तरजीह नहीं दी। जनता के हितों को देखते हुए हम दोनों मिलकर एक साथ चुनाव लड़ेंगे। जिस प्रकार हमने लोकसभा और विधानसभा के सभी उपचुनाव में बीजेपी को हराया है। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को संयुक्त रूप से मिलकर अब हम बीजेपी को रोकेंगे। अब सवाल यह उठता है कि हमने इस नए बड़े गठबंधन में कांग्रेस को शामिल क्यों नहीं किया है। जबकि आपको मालूम है कि देश में ज्यादातर कांग्रेस पार्टी नहीं राज किया है उनके शासनकाल में देश में गरीबी बेरोजगारी व भ्रष्टाचार आदि भी सबसे ज्यादा बढ़ा है। जिसके बाद ही सपा बसपा आदि का गठन हुआ।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]सपा-बसपा यूपी की 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी- मायावती[/penci_blockquote]
मायावती ने कहा कि केंद्र में चाहे सत्ता कांग्रेस या बीजेपी एंड कंपनी के पास रही हो इन सब की कार्यशैली और सोच नीतियां एक जैसी नजर आती है। देश में रक्षा सौदों जैसे खरीद-फरोख्त मामले में दोनों ही पार्टियों में भ्रष्टाचार रहा है। इसके लिए पूर्व में कांग्रेस को अपनी बोफोर्स मामले में सरकार गवानी पड़ी थी। वहीं अब राफेल मसले पर बीजेपी घिरी हुई है। भाजपा का एजेंडा है कि विशेषकर व अपने विरोधियों को कमजोर करें पूर्व में लगी इमरजेंसी जैसे हालात आज भी मौजूद है और समय घोषित इमरजेंसी थी और इस वक्त बीजेपी के राज में अघोषित इमरजेंसी है। मायावती ने कहा कि पिछली 4 जनवरी को दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ये फैसला लिया गया यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी 38 बहुजन समाज पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दो सीटें रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के लिए छोड़ी गई हैं। अंत में मायावती ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं और प्रदेश वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें भी दी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”हिंदी की खबरें” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

ऐतिहासिक और शक्तिपीठों का संगम है सुल्तानपुर की दुर्गा पूजा

Shivani Awasthi
6 years ago

बाराबंकी एसपी अब्दुल हमीद ने दिये कथित परमानंद बाबा की गिरफ्तारी के आदेश।

Rupesh Rawat
8 years ago

गोरखपुर: कल सीएम योगी कृषि विज्ञान केन्द्र का करेंगे उद्घाटन

UP ORG DESK
5 years ago
Exit mobile version