उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार 3 जनवरी को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था, जिसके तहत बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस संबोधित किया।

बसपा की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक पायेगी:

  • मायावती ने आगे कहा कि, कोई भी ताकत बसपा को सरकार बनाने से नहीं रोक पायेगी।
  • प्रधानमंत्री पर एक बार फिर हमला करते हुए कहा कि, पीएम ने कहा था कि, केंद्र में सरकार आई तो कालाधन लायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, ढाई साल में भाजपा ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, जनता भाजपा के खिलाफ है, बिहार चुनाव की तरह ही अब यूपी में भी भाजपा को जवाब मिलेगा।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, जनता नोटबंदी के फैसले के विरोध में भाजपा के खिलाफ वोट करेगी।

यूपी में भाजपा की हार होने वाली है:

  • मायावती ने आगे कहा कि, यूपी में भाजपा की हार होने वाली है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा ने हर वर्ग को सम्मान देने का काम किया है।
  • साथ ही मायावती ने कहा कि, यूपी की जनता जागरूक है और वो पीएम के बहकावे में नहीं आएगी।
  • साथ ही मायावती ने ये भी कहा कि, भाजपा ने अपना कालाधन पहले ही ठिकाने लगा दिया है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, 2014 के चुनावी वादों से ध्यान हटाने के लिए नोटबंदी का फैसला लिया गया है।
  • मायावती ने नोटबंदी के फैसले को एक बार से बिना तैयारी वाला बताया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी का चेहरा लखनऊ रैली में उतरा हुआ था।
  • साथ ही उन्होंने इस दौरान अमित शाह का भी जिक्र किया।
  • मायावती ने आगे कहा कि, पीएम के भाषण से स्पष्ट है कि, भाजपा यूपी में नहीं आने वाली है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, उनकी पार्टी के लोगों को परेशान करने का काम किया जा रहा है।
  • मायावती ने चुनाव कि घोषणा होते ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने की बात कही।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, जातीय आधार पर अब टिकट में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें