सपा प्रमुख ने पार्टी ऑफिस में बैठक का आयोजन किया था, जिसमें सीएम ने रोते हुए अपना भाषण दिया। सीएम के बाद प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी का संबोधन किया। सबसे अंत में सपा प्रमुख ने अपना महत्वपूर्ण संबोधन दिया।

मैं और शिवपाल कभी अलग नहीं हो सकते हैं:

  • सपा प्रमुख ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, शिवपाल मुझे कुर्सी पर बैठाता था और खुद जमीन पर बैठता था।
  • साथ ही मुख्यमंत्री को धता बताते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, मैं और शिवपाल कभी अलग नहीं हो सकते हैं।

अमर सिंह को दिया अपना समर्थन:

  • समाजवादी पार्टी के सपा प्रमुख अपने संबोधन के दौरान शिवपाल और अमर सिंह के समर्थन में खड़े दिखाए दिए।
  • उन्होंने अमर का बचाव करते हुए कहा कि, अमर सिंह ने मुझे जेल जाने से बचाया था।
  • इसी में आगे कहा कि, अमर न बचाता तो मुझे सजा हो जाती।

सपा प्रमुख की सीएम को फटकार:

  • सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आगे अपने संबोधन में सीएम अखिलेश को आड़े हाथों लिया।
  • उन्होंने सीएम से कहा कि, तुम्हारी हैसियत क्या है? अकेले चुनाव जीत सकते हो?
  • सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, शिवपाल वो है जो चुनाव जिता भी सकता है और हरा भी सकता है।
  • वहीँ उन्होंने एक बार फिर से साफ़ किया कि, वो शिवपाल और अमर के खिलाफ कुछ नहीं सुन सकता हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें