मेरठ : इंटरनेशनल योगा डे पर जहाँ हर तरफ लोगों में योग करने का जोश था। वही बागपत के सासंद सत्यपाल सिंह भी योग करने के लिए पूरे जोश के साथ मेरठ के जीमखाना मैदान पहुंचे। मैदान में बारिश का पानी भरे होने के बावजूद उन्होंने मेरठ की जनता के साथ सड़क पर योग किया। साथ ही उन्होंने लोगों को योग करने के फायदे भी बताये।

सम्मान की तरह शरीर को भी संभल कर रखें

  • इंटरनेशनल योगा डे पर देश सहित पूरी दुनिया में योग किया गया।
  • राजधानी में जहाँ खुद योग करने के लिए  लिए प्रधानमंत्री पहुचें।
  • वही अन्य जगहों पर मंत्री और सांसदों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
  • बागपत सासंद सत्यपाल सिंह भी योग करने मेरठ के जीमखाना मैदान पहुंचे।
  • उन्होने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि सम्मान को हम बहुत संभल कर रखते हैं।
  • और यदि सम्मान प्रधानमंत्री जी ने दिया हो तो वो और भी मूल्यवान हो जाता है।
  • इसी तरह से हमे अपने शरीर को भी साफ़ रखकर उसे संभल कर रखना  चाहिए।
  • ताकि जो सबसे मूल्यवान चीज है यानि हमारा शरीर वो हमेश स्वस्थ रहे।
  • ये सब संभव है तो नियमित योग से इसलिए इसे जरूर अपनाये।
  • जब योग करके अपने शरीर को स्वस्थ रखोगे तो शांति पाओगे और बुराई अपने आप दूर हो जायेंगी।
  • आज समाज में सेक्सुअल हेरेस्मेंट, आतंकवाद और अपराध तेजी से पनप रहा है।
  • इसे दूर करने का योग एक माध्यम हो सकता है।
  • योग से व्यक्ति अपने चित्त को शांत रखकर अपराध और आतंकवाद जैसी बुराइयों से बच सकता है।
  • कई सौ साल पहले हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के द्वारा भारत को विशव में पहचान दिलाई थी।
  • आज यही काम हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।
  • मेरठ पहुंचे सांसद सत्यपाल ने मेरठ की जनता को मयूर आसन भी करके दिखाया।
  • योग करने हर वर्ग के लोग उत्साह दिखाते हुए पहुंचे।
  • सभी को बताया गया की शरीर को स्वस्थ रखने के लिये योग एक कारगर जड़ी-बूटी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें