एसएसपी ने परखीं जिला जेल की व्यवस्था और इंतजाम।

  • मेरठ। शनिवार को प्रदेश पुलिस के मुखिया और प्रमुख सचिव के निर्देश पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एसएसपी अजय साहनी ने चौधरी चरण सिंह जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया।
  • इस दौरान एसएसपी ने जिला कारागार में बंदियों से बातचीत करते हुए कोरोना से निपटने के लिए जेल प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

एसएसपी ने किया जेल में बने आइसोलेशन वार्ड का  निरीक्षण।

  • शनिवार की दोपहर एसएसपी अजय साहनी कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एकाएक जिला कारागार में पहुंचे।
  • एसएसपी ने बताया कि उन्होंने जिला कारागार में बीमार बंदियों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
  • उन्होंने बताया इस वार्ड में बुखार व अन्य बीमारियों से पीड़ित बंदियों के लिए कई बेड के इंतजाम किए गए हैं।
  • इसी के साथ कोरोना पीड़ित संक्रमित मरीजों के लिए जेल में बनाए गए चार बेड के अस्थाई कोरोना वार्ड का भी निरीक्षण किया।
  • एसएसपी ने बताया कि जेल के अधिकारियों को बुखार या खांसी जुकाम से पीड़ित बंदियों को अन्य बंदियों से अलग रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • इसी के साथ बीमार होने वाले बंदियों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने और उनकी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें