Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अमेरिका से आई एक टीम ने किया मेरठ की बेटी का सम्मान

गीता गायन कर चर्चा में आई मेरठ की बेटी का सम्मान अमेरिका से आई एक टीम ने किया। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि उन्होंने uttarpradesh.org संवाददाता सादिक खान की आलिया के साथ एक्सक्लुसिव बातचीत देखकर अमेरिका से आए हैं। इस दौरान उन्होंने आलिया को नगद ईनाम के साथ-साथ उसके पढ़ाई का सम्पूर्ण खर्चा उठाने की बात कही।

मेरठ जिले की निवासी आलिया खान ने 30 दिसम्बर 2017 को आयोजित योगी सरकार की गीता ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। जिसमें उसने लाखों प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए इस प्रतियोगिता में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने में सफल हुई थी। उसकी सफलता से उसका परिवार फूले नहीं समा रहा था। आलिया का कहना है कि वह गीता ज्ञान के लिए पढ़ती हैं किसी धर्मं के कारण नहीं और ज्ञान कहीं से भी लिया जा सकता है। इस प्रतियोगिता के बाद आलिया चर्चा में आ गई थी। जिसके बाद आलिया की प्रतिभा को देखकर अमेरिका से आई टीम ने उसको सम्मानित किया। इस दौरान 51 हजार की नकद राशि सहित सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्चा उठाने की घोषणा की।

 

गीता ज्ञान प्रतियोगिता में हासिल किया था प्रदेश में दूसरा स्थान

बताते चलें कि आलिया खान ने योगी सरकार की गीता ज्ञान प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था। जिसके बाद वह चर्चा में आ गई थी। वहीं, इसी कार्यक्रम में एक मुस्लिम मजदूर की 16 साल की बेटी आफरीन लखनऊ डिवीजन में फर्स्ट आई थी। गीता ज्ञान की इस प्रतियोगिता में पूरे यूपी के सारे सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चों ने हिस्सा लिया। भगवान कृष्ण के लिबाज में आलिया ने गीता को गाकर सुनाया जिसे सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए थे। आलिया की उम्र बस 15 साल है, शायद इस उम्र में गीता का इतना बड़ा दर्शन उसे समझ नहीं आता हो, लेकिन इतना तो वो समझती है कि इसमें एक मजहब के भगवान ने जिंदगी का फलसफा बयां किया है, जो धर्मों के आर-पार जाता है।

Related posts

दिनदहाड़े डॉक्टर के घर में लूट की कोशिश, पत्नी को मारा चाकू, पुलिस पहुंची मौके पर और जांच में जुटी, शहर कोतवाली क्षेत्र नई बस्ती की घटना।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

युवती के साथ होटल के कमरे में किया दुष्कर्म, उसी गांव में रहने वाली एक महिला और गांव के ही कौशल सिंह पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का लगा आरोप, पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेजा, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी, इटियाथोक के एक गांव का मामला।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

पीएम मोदी देश की जनता से बहुत कुछ छीन चुके हैं: राज बब्बर 

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version