उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी, जिसका आयोजन सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के 5 विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास में किया गया था।

सीएम समेत शिवपाल और रामगोपाल यादव रहे मौजूद:

  • यूपी समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गयी थी।
  • जिसे सपा प्रमुख के आवास पर आयोजित किया गया था।
  • बैठक में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के साथ प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और प्रो० रामगोपाल यादव मौजूद हैं।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी इस बैठक में शामिल हुए।

बैठक में टिकट बंटवारे पर चर्चा:

  • सपा प्रमुख के आवास पर चल रही बैठक समाप्त हो गयी है।
  • बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत टिकट वितरण पर चर्चा की गयी थी।
  • जिसके चलते सिर्फ समाजवादी परिवार के लोग ही इस बैठक का हिस्सा थे।
  • किसी अन्य मंत्री या नेता को बैठक में शामिल नहीं किया गया था।

रामगोपाल यादव बोले, पार्टी में कोई मतभेद नहीं:

  • सपा नेता प्रो० रामगोपाल यादव सोमवार को लखनऊ पहुंचे।
  • उसके बाद सपा प्रमुख के आवास पर चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी।
  • जिसके बाद रामगोपाल यादव मीडिया से मुखातिब हुए।
  • इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि, पार्टी में टिकट के बंटवारे को लेकर कोई मतभेद नहीं है।
  • अखिलेश-शिवपाल के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि, शिवपाल और अखिलेश में कोई मतभेद नहीं है।
  • साथ ही टिकट बंटवारे पर उन्होंने सभी के संतुष्ट होंने की बात कही।

यह भी पढ़ें: 2017 चुनाव के चलते सपा ने बदले प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें