राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में आज शाम मेगा गंजिंग कॉर्निवाल समारोह को आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शाम 7 बजे शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित किये जा रहे गंजिंग कॉर्निवाल के लिए शाम 5.30 बजे से रात 11 बजे तक यातायात बदला रहेगा।
  • आम दिनो में गंज की सड़कों पर ट्रैफिक ज्यादा रहता है, लेकिन आज को शाम 5 से 11 बजे तक नो व्हीकल जोन घोषित किये जाने के राजधानी का दिल कहे जाने वाले हजरतगंज में काफी रौनक और चहल-पहल दिखाई देगी।
  • हजरतगंज में रविवार की शाम जरा हटके होगी। सूरज ढलने के साथ ही लोग गंजिंग के लिए पहुंचने लगेंगे। हर कोई बेफिक्र हो मौज-मस्ती के मूड में होगा। गंज की सड़को पर न कार होगी और न ही बाइक।
  • गंज की सड़कों पर बिना वाहनों के शोर शराबे के लोग गंजिंग का मजा ले सकेंगे।
  • शॉपिंग के साथ-साथ लोगों ने कल्‍चरल प्रोग्राम और जायका-ए-फूड का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
  • इससे पहले हुए गंजिंग कॉर्निवाल में सड़कों पर लोगों का हुजूम देखकर ऐसा लगा मानों पूरा शहर ही गंज में उतार आया हो। हर कोई नाचता, गाता और मस्ती में चिल्लाता हुआ नजर आ रहा था।
  • आज शाम को भी गंज में कुछ ऐसा ही महौल होगा, जहां हर कोई अपनी मस्ती में झूमता नजर आयेगा।

karniwal

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

  • गंज कार्निवाल में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।
  • ड्रोन कैमरे से स्‍थल की निगरानी की जायेगी। इसके अलावा भारी सुरक्षा बल भी लगाया गया है।
  • हजरतगंज व्‍यापरा मंडल, लखनऊ महोत्‍सव समिति और जिला प्रशासन के सहयोग से शुरू हुए गंजिंग कार्निवाल का क्रेज लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है।
  • सुरक्षा के मद्देनजर यहां कड़े बंदोबस्त किये गये हैं, और इसकी तैयारियों में प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी सुबह से ही जुटे हुए हैं।

क्रिस गेल, डेरेन सैमी और ड्वेन ब्रावो ने किया “चैम्पियंस डांस”!

2 साल पूरे होने का जश्न मना रही मोदी सरकार, ‘गांव’ के लोग हैं अब भी परेशान!

‘हैप्पी बर्थडे’ साइना नेहवाल, बैडमिंटन स्टार मनाएंगी अपना 27वां जन्मदिन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें