लखनऊ मेट्रो के प्रधान सलाहकार डाॅ. श्रीधरन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मुख्य सचिव से मेट्रो परियोजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में भेंट की। इस दौरान उनके साथ प्रबन्ध निदेशक कुमार केशव भी मौजूद रहें। श्रीधरन ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि लखनऊ मेट्रो के काॅरिडोर चरण 1ए का काम बहुत अच्छी तरह से चल रहा है जो कि निर्धारित तय समय-सीमा के भीतर ही पूर्ण कर लिया जायेगा।

गोरखपुर, वाराणसी व इलाहाबाद जैसे महत्वपूर्ण शहरों में आने वाली मेट्रो परियोजनाओं के विकास के बारे में मुख्यमंत्री योगी को जानकारी उपलब्ध करायी। प्रधान सलाहकार ने कहा कि इन शहरों के मेट्रो रेल परियोजनाओं के डी.पी.आर. भी जल्द से जल्द लखनऊ मेट्रो द्वारा राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए सौप दिये जायेगें।

ये भी पढ़ेंः लोक कला महोत्सव के समापन समारोह पर गोण्डा पहुंचे राज्यपाल

योगी ने मेट्रो परियोजनाओं को जल्द शुरू करने को कहा

कानपुर, आगरा एवं मेरठ मेट्रो रेल परियोजनाओं की डी.पी.आर. दिनांक 25.01.2018 को भारत सरकार के आश्वासन और शहरी कार्य मंत्रालय में स्वीकृति हेतु जमा की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने इन शहरों में जल्द से जल्द मेट्रो शुरू करने को लेकर अपनी इच्छा जतायी। इसके लिये उन्होंने केन्द्र सरकार से इनके विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डी.पी.आर) के शीघ्र अति शीघ्र स्वीकृति के लिए आश्वासन दिया।

मुख्य सचिव से की मुलाकात

डाॅ. श्रीधरन द्वारा तत्पश्चात् मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन से भी भेंट की गई तथा उनसे प्रदेश में क्रियान्वित की जा रही एवं क्रियान्वित की जाने वाली परियोजनाओं की रूपरेखा के सम्बन्ध में विस्तृत विचार विमर्श किया गया। मुख्य सचिव द्वारा डाॅ. श्रीधरन को प्रदेश के अन्य नगरों में लो-काॅस्ट टेक्नोलाॅजी पर आधारित मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के क्रियान्वयन पर विचार करने को कहा गया। उनके द्वारा इस सम्बन्ध में अन्य रेल आधारित वैकल्पिक साधनों के परीक्षण किये जाने के सम्बन्ध में बल दिया गया। डाॅ. श्रीधरन द्वारा मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि इस सम्बन्ध में काॅस्ट आॅप्टिमाइजेशन का कार्य पहले से ही किया जा रहा है तथा शीघ्र ही इस सम्बन्ध में उन्हें अवगत कराया जायेगा।

डाॅ. श्रीधरन द्वारा मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन से यह भी अनुरोध किया गया कि लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना को वित्तीय रूप से वायबल बनाये जाने हेतु सम्पत्ति विकास का कार्य किया जाना आवश्यक होगा। इस सम्बन्ध में राज्य सरकार द्वारा सी.जी. सिटी परियोजना में लखनऊ मेट्रो रेल काॅरपोरेशन हेतु चिन्हित 150 एकड़ भूमि को शीघ्र हस्तान्तरित किया जाना होगा।

ये भी पढ़ेंः NBCC करेगा गोमती नगर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण

अधिकारियों के साथ बैठक

डाॅ. श्रीधरन द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल काॅरपोरेशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। उनके द्वारा परियोजना के त्वरित क्रियान्वयन के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये तथा समस्त अधिकारियों को सम्पूर्ण मनोयोग से परियोजना को निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।
डाॅ. श्रीधरन द्वारा लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के अन्तर्गत अब तक हुए कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया तथा परियोजना के संचालन एवं अनुरक्षण के सम्बन्ध में अभी से ही सम्पूर्ण तैयारी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे परियोजना के पूर्ण होने पर इसके संचालन एवं अनुरक्षण में कोई बाधा उत्पन्न न हो।

मेट्रो की कार्य प्रगति की समीक्षा की

लखनऊ मेट्रो के प्रधान सलाहकार डाॅ. ई. श्रीधरन ने मेट्रो के कार्य प्रगति की समीक्षा की। लखनऊ मेट्रो ने आज चैधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से मुंशीपुलिया तक 23 किमी0 लम्बे उ0-दक्षिण काॅरिडोर (चरण 1ए) के लिए चालू परियोजना के प्रगति की समीक्षा के लिए लखनऊ मेट्रो का दौरा किया।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें