उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा एक मजाक के चलते विवादों में शामिल हो गए हैं। होली मिलन समारोह के मंच पर कर्मचारियों ने उनसे वो गिफ्ट बंटवा दिया जिसमें लिपस्टिक, चूड़ी, बिंदी, काजल के साथ ही लेडीज अंडरगारमेंट भी थे।

क्या है पूरा मामला?

समाजवादी सरकार के राज्य मंत्री विजय मिश्रा अपने जिले गाजीपुर के जिला परिषद् के सभागार में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गये हुए थे, जहाँ उनसे कर्मचारियों को गिफ्ट दिलवाए गए। कुछ कर्मचारियों ने जब गिफ्ट के पैकेट खोले तो उसमें, जिसमें लिपस्टिक, चूड़ी, बिंदी, काजल के साथ ही लेडीज अंडरगारमेंट भी थे। जिला परिषद् के कर्मचारियों के इस मजाक से गिफ्ट मिलने वाले कर्मचारी सकते में आ गए। कुछ कर्मचारियों ने तो ये अंडरगारमेंट्स हवा में एक दूसरे पर ही उछाल दिए। हालाँकि, समारोह में एक भी महिला कर्मचारी उपस्थित नहीं थी। होली मिलन समारोह के संयोजक अम्बिका दुबे के मुताबिक लेडीज अंडरगारमेंट वाला गिफ्ट पैक राज्य कर्मचारी परिषद् की ओर से कराया गया था। संगठन से जुड़े 10 लोगों को यह गिफ्ट मिलना था, 1 नाम जिले के सीडीओ अरविन्द कुमार ने बाकि 9 नाम मंत्री विजय मिश्रा ने निकाले थे।

भाजपा ने लिया निशाने पर:

जिला परिषद् में होली मिलन समारोह के दौरान हुए मजाक में मंत्री विजय मिश्रा फंस गए हैं, लेडीज अंडरगारमेंट के प्रकरण पर स्थानीय भाजपा नेता लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि, “समाजवादी पार्टी नेतृत्व ही गैर-जिम्मेदाराना बयान देता रहता है, मंत्री भी तो उसी स्कूल से निकले हैं”। इस पूरे प्रकरण पर मंत्री विजय मिश्रा ने कहा, “यहाँ केवल पुरुष कर्मचारी ही मौजूद थे, पूरा माहौल होलीमय था और हंसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों ने मुझसे भी गिफ्ट बंटवा दिए। मुझे पता भी नहीं था कि, इस पैकिंग में क्या है”

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें