Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

होली मिलन समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री ने बांटे ‘लेडीज अंडरगारमेंट’!

SP State Minister

SP State Minister

उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्रा एक मजाक के चलते विवादों में शामिल हो गए हैं। होली मिलन समारोह के मंच पर कर्मचारियों ने उनसे वो गिफ्ट बंटवा दिया जिसमें लिपस्टिक, चूड़ी, बिंदी, काजल के साथ ही लेडीज अंडरगारमेंट भी थे।

क्या है पूरा मामला?

समाजवादी सरकार के राज्य मंत्री विजय मिश्रा अपने जिले गाजीपुर के जिला परिषद् के सभागार में होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गये हुए थे, जहाँ उनसे कर्मचारियों को गिफ्ट दिलवाए गए। कुछ कर्मचारियों ने जब गिफ्ट के पैकेट खोले तो उसमें, जिसमें लिपस्टिक, चूड़ी, बिंदी, काजल के साथ ही लेडीज अंडरगारमेंट भी थे। जिला परिषद् के कर्मचारियों के इस मजाक से गिफ्ट मिलने वाले कर्मचारी सकते में आ गए। कुछ कर्मचारियों ने तो ये अंडरगारमेंट्स हवा में एक दूसरे पर ही उछाल दिए। हालाँकि, समारोह में एक भी महिला कर्मचारी उपस्थित नहीं थी। होली मिलन समारोह के संयोजक अम्बिका दुबे के मुताबिक लेडीज अंडरगारमेंट वाला गिफ्ट पैक राज्य कर्मचारी परिषद् की ओर से कराया गया था। संगठन से जुड़े 10 लोगों को यह गिफ्ट मिलना था, 1 नाम जिले के सीडीओ अरविन्द कुमार ने बाकि 9 नाम मंत्री विजय मिश्रा ने निकाले थे।

भाजपा ने लिया निशाने पर:

जिला परिषद् में होली मिलन समारोह के दौरान हुए मजाक में मंत्री विजय मिश्रा फंस गए हैं, लेडीज अंडरगारमेंट के प्रकरण पर स्थानीय भाजपा नेता लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि, “समाजवादी पार्टी नेतृत्व ही गैर-जिम्मेदाराना बयान देता रहता है, मंत्री भी तो उसी स्कूल से निकले हैं”। इस पूरे प्रकरण पर मंत्री विजय मिश्रा ने कहा, “यहाँ केवल पुरुष कर्मचारी ही मौजूद थे, पूरा माहौल होलीमय था और हंसी मजाक चल रहा था। इसी दौरान कर्मचारियों ने मुझसे भी गिफ्ट बंटवा दिए। मुझे पता भी नहीं था कि, इस पैकिंग में क्या है”

Related posts

पुलिस की बर्बरता हुई उजागर फरियाद को थाने बुलाकर जमकर की धुनाई। अपना हक माँगने गये फरियादी को थानेदार और उनके सिपाही ने जमकर पीटा। थानेदार ने फरियादी की एक न सुनी और 323,504,506, में किया चालान। इंसाफ के लिए जगह जगह अधिकारियों के चक्कर काट रहा फरियादी अरुण सिंह। फरियादी ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की शिकायत। जमीन के मामले में जाँच करने गयी कप्तानगंज की पुलिस ने फरियादी को थाने पर बुलाकर जमकर पीटा।

Ashutosh Srivastava
7 years ago

जो आतंकवाद को पालते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा- पीएम नरेन्द्र मोदी

Divyang Dixit
8 years ago

आगरा: महिला थाने के अंदर बिखरी पड़ी मिली बीयर की कैन

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version