उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों को ट्रैफिक की समस्या से आये दिन दो चार होना पड़ता है। इसी क्रम में लखनऊ के ओडियन सिनेमा के आस पास के क्षेत्र में भी ट्रैफिक की समस्या आम है। वहां की ट्रैफिक समस्या को खत्म करने के लिए मिनी ट्रान्सफर बनाया जायेगा।

मिनी ट्रान्सफर से मिलेगी निजात:

  • राजधानी लखनऊ के ओडियन सिनेमा क्षेत्र में वहां के वार्ड के लोगों द्वारा जो कूड़ा फेंका जाता है।
  • जो लोगों की गैर जिम्मेदारी के चलते वह सड़क तक आ जाता है।
  • सड़क पर कूड़े के कारण ट्रैफिक की समस्या आम है।
  • इस समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम ने मिनी ट्रांसफर लगाने के लिए योजना का क्रियान्वयन करना शुरू कर दिया है।
  • नगर निगम ने इसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है।
  • गौरतलब है कि, ओडियन सिनेमा के पास नजूल की जगह है जिसपर वहां के कुछ लोगों का अनाधिकृत रूप से कब्ज़ा है, हालाँकि उसकी मियाद खत्म हो रही है।
  • मियाद खत्म होने के बाद नगर निगम लखनऊ विकास प्राधिकरण से 3,000 स्क्वायर फीट जगह लेगा।
  • जहाँ वो मिनी ट्रान्सफर में बाउंड्री वॉल बनाकर कूड़े की सड़क पर जाने की समस्या को रोक देगा।
  • जिससे वहां ट्रैफिक की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें