राजधानी में आयोजित होने वाले लखनऊ महोत्सव में राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारम्भ हो गया। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

पकौड़ा बजट से आम आदमी पर पड़ी महंगाई की मार- संजय सिंह

जिला कुश्ती एसोसियेशन द्वारा लखनऊ महोत्सव में हर साल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश व प्रदेश के जाने माने पहलवान प्रतियोगिता में अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन करते हैं। कुश्ती एसोसिएशन के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज की प्रतियोगिता में लगभग 150 पहलवानों ने प्रतिभाग किया। आज के कार्यक्रम में भारत केसरी व एशियन मेडेलिस्ट पहलवान अमित ने शिरकत करके पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। कल इस खेल प्रतियोगिता में देश के जाने माने ओलम्पियन पहलवान राजेन्द्र सिंह भी शिरकत करेंगे।

बजट केवल लच्छेदार बातों वाला छलावा व ग़रीब-विरोधी एवं धन्नासेठ समर्थक: माया

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंगीन हो रही शाम

बता दें कि पहली बार लखनऊ महोत्सव का आयोजन शहीद पथ स्थित अवध शिल्प ग्राम में किया गया है। लखनऊ महोत्सव का 27 जनवरी 2018 से हो गया है। लखनऊ महोत्सव में करीब 250 दस्तकारों को अपने शिल्प के प्रदर्शन हो रहा है। यहां लगभग 200 के करीब पक्के स्टाल हैं। जबकि खुले स्थान में कैंप लगा कर 50 और स्टाल लगाए गए हैं।

आम बजट 2018: जनता ने नकारा कहा- सरकार ने दिया केवल लॉलीपॉप

शिल्प ग्राम परिसर के भीतर कोई भी वाहन पार्किंग नहीं है। पार्किंग की व्यवस्था बाहर महोत्सव से थोड़ी दूर की गई है। लखनऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धमाकेदार नृत्य से दर्शक रोजाना झूमते हैं। संध्या के समय गीतों, संवाद एवं नृत्य कलाओं का लोग खूब आनंद लेकर मनोरंजन का लुफ्त उठा रहे हैं। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी हो रही हैं।

बजट केवल लच्छेदार बातों वाला छलावा व ग़रीब-विरोधी एवं धन्नासेठ समर्थक: माया

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें