केंद्र सरकार के सूक्ष्म और लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र आज सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंचे। यहाँ आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सरकार के 2 सालों के कार्यकाल का ब्यौरा दिया।

वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई प्रेस कांफ्रेंस:

  • देश के सूक्ष्म और लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे।
  • यहाँ वीवीआईपी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
  • कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि, दुनिया में हमने अपनी छवि बदली है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, सरकार के दो साल पूरे होने पर हम जनता को अपनी रिपोर्ट दे रहे हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, बेरोजगारी और गरीबी का उन्मूलन हमारा लक्ष्य है।
  • गौरतलब है कि, कार्यक्रम में रामविलास पासवान भी शिरकत करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें