देश में चल रहे ट्रिपल तलाक, हलाला जैसे मुद्दों पर गंभीर बहस चल रही है, मुस्लिम महिलाओं समेत देश का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि, मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक के उत्पीड़न से आजादी मिले। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी भी खुलकर मुस्लिम महिलाओं के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भाजपा सरकार के कैबिनेट अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने ट्रिपल तलाक को लेकर बयान दिया है।

ट्रिपल तलाक का इस्लाम में जिक्र नहीं:

  • भाजपा के कैबिनेट अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने मंगलवार को ट्रिपल तलाक के सम्बन्ध में अपना बयान दिया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मेरी नजर में ट्रिपल तलाक सिर्फ महिलाओं के लिए उत्पीड़न के लिए है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, इस्लाम ऐसी चीजों की पैरवी नहीं करता है।

बंद हो पर्सनल लॉ बोर्ड:

  • मोहसिन रजा ने अपने बयान में आगे कहा कि, जो संस्थान(पर्सनल लॉ बोर्ड) सार्वजनिक रूप से इस सम्बन्ध में कुछ नहीं कर रहे हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, संविधान के विरुद्ध होने के चलते उन्हें बंद कर देना चाहिए।

ट्रिपल तलाक पर कानून आये:

  • भाजपा नेता मोहसिन रजा ने आगे कहा कि, ट्रिपल तलाक पर कानून आये जिससे महिलाओं को उनके हक़ मिले।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, ये शरीयत में नहीं है, इसलिए इसे मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नहीं कहना चाहिए।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, इसे मौलवी पर्सनल लॉ बोर्ड कहना चाहिए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें