भदोही भ्रमण पर रहे राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सुविधाओं, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण।।

कहा, पिछली सरकार ने केवल अपराधियों को सींचा, मुद्दाहीन हुई विपक्ष कर रही अनर्गल बयानबाजी

भदोही पहुंचे राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने भाजपा को मुस्लिमों का असली हितैषी बताया। कहा कि पिछली सरकारों में अल्पसंख्यक समाज के कुछ चिन्हित माफियाओं एवं अपराधी किस्म के लोगों को सींचने का काम किया गया। आज भाजपा सरकार में मुस्लिम समाज का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है। आज मदरसों और बेसिक शिक्षा के स्कूलों से बच्चे निकलकर डॉक्टर इंजीनियर बन रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को मुद्दाहीन करार देते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, विपक्ष केवल उलूल जुलूल सवाल उठा रहा है। लेकिन जनता अब उनके छलावे में आने वाली नही है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। हमारी सरकार ने उद्योग और उद्यमियों को बढ़ावा दिया है, सड़कों का जाल बिछाया है, नए एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में लाए हैं। हमने यूपी में निवेश के रास्ते खोले हैं इन सभी वजहों से आज विपक्ष परेशान और हताश है। सरकार लगातार धरातल पर विकास कार्य कर रही है। 33 लाख करोड़ का ऐतिहासिक निवेश प्राप्त हुआ है, जिससे उद्यम और रोजगार सृजन को व्यापक पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। भदोही में भी लक्ष्य से दोगुना 1500 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है। जो आने वाले दिनों में उद्यम और रोजगार के बड़े अवसर उत्पन्न करेगा। कहा कि सरकार पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है।

भदोही पहुंचे राज्य मंत्री ने निरीक्षण किया, उन्हें कई खामियां भी मिलीं-

 

1.(पार्टी पदाधिकारियों व उद्यमियों संग बैठक)-
राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी सबसे पहले गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं नेताओं संग बैठक किया। इसके बाद वह स्थानीय कारोबारियों से भी मिले, उन्होंने बैठक में उद्यमियों से निवेश पर जोर दिया।

2. (मलिन बस्ती का निरीक्षण, खाद्यान्न कम देने की शिकायत, ईओ रहे गायब)-
इसके बाद प्रभारी मंत्री ने ज्ञानपुर नगर के वार्ड नंबर-1 मलिन बस्ती (गोपीपुर) में स्वच्छता का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ आवास लाभार्थियों को प्रमाण देने के साथ बधाई दी। इस दौरान उर्मिला देवी नामक महिला ने कहा कि मेरा अंत्योदय कार्ड है। लेकिन लगातार 35 किलो राशन की जगह केवल 25 किग्रा ही खाद्यान्न दिया जा रहा है। मंत्री ने समस्या पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सुधार लाने की हिदायत दी। शैला देवी नामक महिला ने घर तक रास्ता न होने की समस्या बताई। जिसके बाद मंत्री जी नगर ईओ (राज नारायण दुबे) को बुलाते रह गए, लेकिन ईओ निरीक्षण के दौरान गायब रहे। बाद में जिलाधिकारी ने आश्वासन देकर मामला संभाला।

2 अस्पताल निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल)-
इसके बाद राज्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। जहां व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, एक्सरे रूम सहित जांच कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंनों दवा स्टॉक की भी जानकारी ली। ईसीजी (ECG) मशीन संचालन की जानकारी लेने के दौरान टेक्नीशियन नही उपलब्ध होने की बात सामने आई।
वहीं दवा लेने आए मरीजों ने चिकित्सकों द्वारा बाहर से दवा लिखे जाने का आरोप मढ़ा। एक महिला मरीज ने मंत्री जी को पर्ची दिखाते हुए आरोप लगाया कि अस्पताल के स्टोर में उपलब्ध दवा पर्ची के आगे की तरफ लिखी है, तो बाहर से मिलने वाली दवा को चिकित्सक ने पीछे लिख रखा है। जिस पर मंत्री जी उखड़ गए, संबंधित चिकित्सक और सीएमओ को कड़ी फटकार लगाई। राज्य मंत्री के अस्पताल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा रहा। भदोही के भाजपा सांसद रमेशचंद बिंद भी लगातार राज्य मंत्री के समक्ष स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सवाल दागते दिखे।

3- वहीं निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सुरियांवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने रोते हुए में ही मारपीट की घटना पर एफआईआर व अन्य कार्रवाई न होने का दर्द बयां किया, जिसपर मंत्री ने एसपी को न्याय दिलाने हेतु निर्देशित किया।

4- इसके बाद राज्यमंत्री ने ज्ञानपुर नगर से सटे प्राथमिक विद्यालय जोरई का भी जायजा लिया, विद्यालय में विकसित की गई आधुनिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से शिक्षा सम्बंधित सवाल जवाब भी किया।

5- इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़े मामलों पर वीडियो-शो देखा, तत्पश्चात जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

6- इसके बाद राज्यमंत्री डीघ ब्लॉक क्षेत्र के गांव महुआरी में आयोजित ग्राम चौपाल में शामिल हुए। वहां वह लोगों की समस्या से रूबरू होकर अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

बाइट- दानिश आजाद अंसारी, राज्य मंत्री यूपी
रिपोर्ट गिरीश पाण्डेय

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें