शनिवार को जहाँ मा. मंत्री जी, नगर विकास विभाग, उ.प्र. शासन द्वारा जोन-5,6,7,8 का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण में मंत्री जी को मलिन बस्ती में भी सभी सुविधाएं दुरुस्त या यूं कहे की मंत्री जी के दौरे से पहले इन इलाकों की सुविधाओं को दुरुस्त कर दिया। लिहाज़ा दोपहर ही में हुई मौसम की तेज बारिश ने सभी व्यवस्थाओ की पोल खोल दी। निरीक्षण के बाद शहर के तमाम इलाकों में जलभराव की समस्या हो गयी।

  व्यवस्था दुरुस्त करने के मिले हैं निर्देश

  • नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को रामजी लाल नगर वार्ड के अन्तर्गत बहादुरखेड़ा, जोन-6 के आलमनगर वार्ड अन्तर्गत जलालपुर का निरीक्षण किया।
  • इसके बाद जोन-7 के लाल बहादुर शास्त्री (प्रथम) वार्ड अन्तर्गत लवकुश नगर का निरीक्षण किया।
  • जोन-8 के विद्यावती (द्वितीय) वार्ड अन्तर्गत सेक्टर-एच मजार के पास मलिन बस्ती में चलाये जा रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया गया।
  • इनके साथ मंत्री गोपाल जी टंडन, डा. रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती स्वाती सिंह भी मौजूद थी।
  • महापौर सुरेश चन्द्र अवस्थी भी इस निरीक्षण में शामिल थे।
  •  प्रातः 7ः10 बजे शुरू हुए इस निरीक्षण में मा. मंत्री जी द्वारा जोन-8 क्षेत्रांतर्गत विद्यावती (द्वितीय) वार्ड स्थित सेक्टर-एच मजार के पास मलिन बस्ती का भ्रमण किया गया था।
  • भ्रमण के दौरान मलिन बस्ती में सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी।
  • एक स्थल पर बिजली के खम्भे को सपोर्ट करने के लिये नाले पर ही पोल स्थापित कर दिया गया है।
  • जिसके सम्बन्ध में नगर अभियन्ता, जोन-8 को निर्देशित किया गया।
  •  क्षेत्र के भ्रमण के समय सेक्टर-एच में मेन नाले की पुलिया की सफाई की आवश्यकता पायी गयी।
  • नगर अभियन्ता, जोन-8 को निर्देशित किया गया कि तत्काल पुलिया के अन्दर की सफाई  करायें।
  • भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पेयजल की कमी से अवगत कराया गया।
  • जिसके सम्बन्ध में महाप्रबन्धक, जलकल विभाग को निर्देशित किया गया।
  • जोन-5 के राम जी लाल नगर वार्ड के बहादुरखेड़ा मलिन बस्ती का भ्रमण किया गया।
  • भ्रमण के दौरान ऊॅचाई वाले क्षेत्रों में जलनिकासी की व्यवस्था ठीक पायी गयी।
  • यहॉं पर काफी मकान बने हुए हैं, जिससे खाली क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बनी है।
  • भ्रमण के दौरान प्रश्नगत मलिन बस्ती में सफाई व्यवस्था ठीक पायी गयी।
  • हालांकि इस निरीक्षण के दौरान जिन बस्तियों को सही बताया गया वहां  जलभराव दिखाई दिया।
  • ऐसे में ये साफ़ हो गया की निरीक्षण में कितनी सच्ची है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें