उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का घमसान अभी कम नहीं हुआ है, प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा प्रमुख के आदेश पर मंत्री पवन पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
छिनेगा मंत्री पद:
- उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी में नेताओं को बाहर करने का सिलसिला अभी भी जारी है।
- पार्टी संगठन ने मंत्री पवन पाण्डेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।
- जिसके बाद पवन पाण्डेय से कैबिनेट का मंत्री पद भी छीन लिया जायेगा।
आशु मलिक से की थी मारपीट:
- सपा नेता और कैबिनेट मंत्री पवन पाण्डेय को सपा प्रमुख ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
- जिसकी जानकारी शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी।
- शिवपाल सिंह ने जानकारी दी कि, पवन पाण्डेय को अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से बाहर किया गया है।
- गौरतलब है कि, आशु मलिक से सीएम आवास पर बंधक बनाकर मारपीट की गयी थी।
- जिसके बाद उन्होंने मीडिया में भदौरिया और पवन पाण्डेय का नाम लिया था।
- आशु मलिक सपा प्रमुख के काफी करीबी हैं।
अनुशासन तोड़ने वाले पार्टी से होंगे बाहर:
- शिवपाल सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, जो भी अनुशासनहीनता दिखायेगा उसे पार्टी से बाहर किया जायेगा।
- उन्होंने आगे कहा कि, अनुशासन तोड़ने वाले या गुंडई करने वालों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है।
यह भी पढ़ें: सपा प्रमुख ने बुलाई बैठक, शिवपाल सिंह पहुंचे!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार