Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ में मकान मालिक के लड़के ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

11 year old minor girl raped in bazarkhala thana lucknow

11 year old minor girl raped in bazarkhala thana lucknow

राजधानी लखनऊ में लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है।अपराधियों के हौसले इतने बुलन्द है कि छोटी-छोटी बच्चियों को भी नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही एक मामला बाज़ारखाला थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां 11 साल की बच्ची को अकेला पाकर मकान मालिक के बेटे ने मुंह दबाकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

किशोरी ने ये बात अपनी मां को बताई तो उसके होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र में पीड़ित परिवार रहता है। यहां रविवार को 11 साल की मासूम बच्ची को उनके मकान मालिक का बेटा इमरान मुंह दबाकर छत पर ले गया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद जब किशोरी ने रोते हुए अपनी मां को पूरी बात बताई तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना देकर उन्होंने वीमेन पॉवर लाइन 1090 से मदद मांगी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा धारा 376, 3/4 पॉक्सो एक्ट के दर्ज कर लिया गया है आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। बलात्कार की घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा काटा। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फ़िलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related posts

एसपी की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, सड़क जाम कर हंगामा

Sudhir Kumar
6 years ago

बागपत-जुआरियों ने महिला से दुष्कर्म का किया प्रयास

kumar Rahul
7 years ago

अखिलेश ने जारी किया ऐसा ‘पोस्टर’, कि फिर हो सकता है पार्टी में दंगल

Shashank
7 years ago
Exit mobile version