उत्तर प्रदेश के बहराइच में कुछ लोगों ने मिलकर न सिर्फ महिलाओं के साथ छेड़खानी की बल्कि लोगों द्वारा मना किये जाने पर हिंसा पर उतर आये और उन्हें जमकर पीटा।

  • यह घटना बहराइच के रामगाँव थाना क्षेत्र के धर्मकुंडा गाँव में एक बारात के समय घटना घटी।
  • जहां पर कुछ महिलायें डीजे पर डांस कर रही थी।
  • इसी बीच वहाँ पर कुछ लोग घुसे आये और साथ में डांस करते हुए महिलाओं के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
  • जब बारात में शामिल लोगों ने उनका विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौज शरू कर दी। बात बढ़ने पर उन्होंने बारातियों की जमकर पिटाई की। इस मार-पीट में दूल्हा समेत दर्जन भर से ज्यादा बाराती घायल हो गए।
  • सभी घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें