राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में सात दिनों से लापता युवक का शव हजरतगंज स्थित गोमती नदी में झूलेलाल पार्क के पास उतराता मिला। सुबह सुबह दो शव मिलने से हड़कंप मच गया।

  • छानबीन के दौरान पुलिस ने युवक की शिनाख्त की।
  • शव भी करीब छह दिन पुराना बताया जा रहा है।
  • पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है।
  • वहीं लापता हुये चांद के पिता साबिर ने बीती दस जनवरी को उसकी गुमशुदगी ठाकुरगंज थाने में दर्ज करायी थी।
  • उसके भाई रफीक ने मौके पर पहुचं कर शव की शिनाख्त की।
  • पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

नौ जनवरी की दोपहर आफिस से हुआ था लापता

  • पुलिस के अनुसार मृतक के भाई रफीक ने बताया कि उसका भाई चांद हजरतगंज स्थित पार्क रोड पर स्थित एक निजी आफिस में काम करता था।
  • वह रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे घर से आफिस के लिये निकला था।
  • जिसके बाद से वह वापस लौट कर नहीं आया।
  • वहीं पुलिस ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक चांद बीती नौ जनवरी को आफिस में आया था।
  • जिसने करीब तीन चार घंटे आफिस में काम किया। जिसके बाद से वह लापता हो गया था।

दिखी पुलिस की संवेदनहीनता

  • गोमतीनदी में महिला व युवक का शव एक साथ उतराता मिला था।
  • दोनों शव में मात्र कुछ ही फासला था।
  • मौके पर पहुचीं हसनगंज पुलिस ने शवों को नदी से निकलाने के बजाय काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही।
  • जिसके बाद उसने महिला के शव को अपनी सीमा में मिलने की बात कह कर उसे निकाला।
  • जबकी युवक के शव को हजरतगंज सीमा में होने के कारण नहीं निकाला गया।
  • जिसके बाद हजरतगंज पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुचीं हजरतगंज पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकला।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें