केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर राज्य सरकार मोदी के विकास कार्यो का डंका बजाने में जुटी है। साथ ही 2019 (Mission 2019) में उनकी दोबारा ताजपोशी के लिए कदम बढ़ा रही है।

  • राम मंदिर बनाने का मुद्दा अभी भले अदालत और आपसी सहमति के इर्द-गिर्द घूम रहा है लेकिन, राम की नगरी अयोध्या और कृष्ण की नगरी मथुरा के विकास के रोडमैप से मिशन 2019 साधने की शुरू हो गई है।
  • सरकार के प्रवक्ता ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक श्रद्धालु ब्रज और फिर अयोध्या में आते हैं।
  • इन दोनों क्षेत्रों को उसके मूल रूप में लाने के लिए सरकार ने पहल की है।

ये भी पढ़ें- तो क्या योग दिवस के दिन खुलेगा बीजेपी के राष्ट्रपति उम्मीदवार का राज!

अयोध्या को विशेष प्राथमिकता

  • भाजपा और सरकार दोनों के एजेंडे में मथुरा और अयोध्या को विशेष प्राथमिकता है।
  • सरकार ने मथुरा-वृंदावन और अयोध्या को नगर निगम का दर्जा दे दिया है।
  • आने वाले निकाय चुनाव में वहां महापौर का चुनाव होना है।
  • अब वहां के समग्र विकास पर जोर दिया जा रहा है।
  • इससे दो प्रमुख धार्मिक नगरी और बड़े पर्यटन स्थल को विकसित कर न केवल पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना को मूर्त रूप दिया जाना है बल्कि, श्रद्धालुओं को भी प्रभावित करना है।
  • श्रीकांत शर्मा बताते हैं कि 899 करोड़ रुपये की लागत से ब्रज के विकास की योजना बनी है।

ये भी पढ़ें- यूपी में सरकार आई तो राष्ट्रपति भी भाजपा का होगा!

84 कोस परिक्रमा का विकास

  • 84 कोस परिक्रमा का विकास किया जाना है।
  • अभी (Mission 2019) दो दिन पूर्व इस सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मथुरा के विकास को लेकर विभिन्न विभागों ने प्रस्तुतीकरण किया।
  • गोवर्धन परिक्रमा के चारो तरफ रिंग रोड बनाकर बाहर पार्किंग की व्यवस्था की जानी है।
  • ब्रज क्षेत्र को सरकार ऐसा भव्य रूप देने की में है जिसकी कल्पना कृष्ण के राज में की जाती रही है।
  • नेशनल हाइवे के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये की परियोजना तैयार हो रही है।
  • गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर चार टैक भी बनेंगे।

ये भी पढ़ें- वीडियो: पति व ननद की पिटाई से महिला का हुआ गर्भपात!

गोवर्धन क्षेत्र को नो ट्रैफिक जोन

  • एक ऐसा ट्रैक होगा जिस पर पैदल लोग चलेंगे और एक ट्रैक आपात स्थिति के लिए बनाया जाएगा।
  • तय हुआ कि गोवर्धन क्षेत्र को नो ट्रैफिक जोन में रखा जाए।
  • इसके लिए ट्राम और बैट्री से संचालित कार चलाने की योजना है।
  • आगरा, दिल्ली और जयपुर के बीच ब्रज आता है।

ये भी पढ़ें- चलने से पहले ही 4 बार गिर चुकी मेट्रो की शटरिंग!

  • तीन राज्यों के बीच इस अंचल का भव्य रूप होगा।
  • अयोध्या में हाल में मुख्यमंत्री गए तो उन्होंने विकास के लिए 350 करोड़ रुपये की घोषणा की।
  • वह राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास के जन्म महोत्सव में तो शामिल हुए ही, उन्होंने सरयू आरती और सरयू महोत्सव पर जोर दिया।
  • (Mission 2019) काशी की तर्ज पर सरयू आरती शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- अमौसी एयरपोर्ट के पास बाइक सवार पर गिरी मेट्रो की शटरिंग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें