Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा विधायक हरिओम यादव ने राम गोपाल के जन्मदिन को बताया फ्लॉप

2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने नेताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। यूपी के विधानसभा चुनावों के समय पार्टी में खुल कर दिखी कलह इन दिनों कहीं नजर नहीं आती है। पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के बीच अब पहले जैसी स्थिति बंटी दिख रही है। रामगोपाल यादव का जन्मदिन भी इसी क्रम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया था जहाँ पर पार्टी की एकजुटता साफ़ देखने को मिली थी। अब इस जन्मदिन पर सपा विधायक ने बड़ा बयान देकर इस फ्लॉप करार दे दिया है।

रामगोपाल यादव का मनाया गया जन्मदिन :

सपा नेता रामगोपाल यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के गढ़ इटावा के एक होटल में मनाया गया था। रामगोपाल यादव के साथ सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद थे। रामगोपाल यादव ने अपना जन्मदिन का केक शिवपाल के साथ काटा और शिवपाल ने उन्हें केक भी खिलाया। इसके बाद शिकोहाबाद के रामलीला मैदान में भव्य तरीके से रामगोपाल का जन्मदिन मनाया गया जिसमें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए थे। इसके अलावा कई अन्य स्थानीय और बड़े नेता इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। सपा की तरफ से दावा किया गया था कि इस जन्मदिन कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से करीब ढाई लाख लोगों को न्यौता दिया गया है।

सपा विधायक ने बताया फ्लॉप :

रामगोपाल यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में आयी भीड़ को लेकर सपा विधायक हरिओम यादव का कहना है कि इसमें जो भीड़ थी, वह जिले की न होकर बाहर से जुटाई गई थी। उन्होंने कहा कि यहां ढाई लाख आदमियों के भोजन की व्यवस्था की गई थी लेकिन जिले से मात्र दो हजार कार्यकर्ता समर्थक तथा अन्य जनपदों से बुलाए गए 6 या 7 हजार कार्यकर्ता ही आए। सपा विधायक हरिओम यादव ने समाजवादी पार्टी के एमएलसी पर अवैध शराब सप्लाई करने के आरोप भी लगाए। अब देखना है कि सपा विधायक के इन बागी तेवरों पर पार्टी की तरफ से क्या फैसला लिया जाता है।

Related posts

अखिलेश यादव एटा, हाथरस और अलीगढ़ में करेंगे 6 जनसभाएं!

Divyang Dixit
8 years ago

मथुरा-मोबाइल शोरूम में हुई चोरी की वारदात का खुलासा

kumar Rahul
7 years ago

उत्कल रेल हादसा: मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रु की आर्थिक मदद!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version