आगामी 24 व 25 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाली (BJP national leadership) भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केन्द्रीय टीम में राष्ट्रीय मंत्री के रूप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे डा. महेन्द्र सिंह के मंत्री बनने के बाद अब उनके स्थान पर प्रदेश से नए पदाधिकारी की तैनाती हो सकती है। कहा जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिह ही डा. महेन्द्र सिंह की जगह केंद्रीय टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

  • प्रदेश इकाई की कार्यकारिणी में फेरबदल या नए लोगों को शामिल करने अथवा पदोन्नति देने का पूरा दारोमदार प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के हाथों में है।
  • पार्टी सूत्रों का कहना है कि फेरबदल जो होना है उसमें योगी मंत्रिमंडल में शामिल स्वाति सिंह की जगह पर नई महिला प्रदेश अध्यक्ष का बनाया जाना तय है।
  • संभावना यह भी है कि किसी ओबीसी को ही महिला का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए।
  • इस बात के भी आसार हैं कि किसी सांसद या विधायक को ही महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

संगठन में इन सबकी भूमिका हो सकती है खत्म

  • अध्यक्ष (महिला) स्वाति सिंह
  • पार्टी उपाध्यक्ष- आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी
  • सुरेश राणा
  • शिव प्रताप शुक्ला
  • महामंत्री स्वतंत्रदेव सिह
  • अनुपमा जायसवाल
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष (अवध) मुकुट बिहारी वर्मा
  • क्षेत्रीय अध्यक्ष (पश्चिम) भूपेन्द्र चौधरी। (BJP national leadership)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें