उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में आज तीसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पिछले 2 चरणों की तरह इस चरण में भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वर्तमान विधायक के पूरे परिवार का नाम वोटर लिस्ट से गायब है।

विधायक का नाम हुआ गायब :

  • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में सभी पार्टियां पूरी ताकत से उतरी हुई हैं।
  • भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सीएम योगी सहित कई मंत्री और नेता प्रचार अभियान में लगे हुए हैं।
  • मगर इस बार के निकाय चुनाव में काफी गड़बड़ियां देखने को मिल रही है।
  • पिछले विधानसभा चुनाव में वोट देने वाले कई लोगो का नाम वोटर लिस्ट से कटा हुआ है।
  • नाम कटने वालों में सिर्फ आम जनता ही नहीं कई विधायक और भाजपा सरकार में मंत्री भी शामिल हैं।
  • यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में भी भाजपा सरकार के कई मंत्रियों का नाम वोटर लिस्ट से गायब था।
  • यूपी सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी, रीता बहुगुणा जोशी सहित कई नेताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब था।
  • इस मुद्दे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था।
  • आज यूपी निकाय चुनाव के तीसरे चरण में भी वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का सिलसिला जारी है।
  • सपा सरकार के कैबिनेट मंत्री और विधायक पारसनाथ यादव का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है।
  • सिर्फ पारसनाथ यादव ही नहीं, उनके पूरे परिवार का ही नाम वोटरलिस्ट से कटा हुआ है।
  • वोट डालने पहुंचे पारसनाथ यादव बूथ से परिवार संग बैरंग ही लौट आये।
  • सपा विधायक का पूरा परिवार उमरपुर के वार्ड नंबर 9 का मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें : कुशीनगर: MLA रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने लाइन में लगकर किया मतदान

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें