उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी उन सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल रही है जो पार्टीविरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष ने 6 नेताओं को सपा से निष्कासित कर दिया है:
- प्रदेश की समाजवादी पार्टी में घमासान के बाद छंटनी का दौर जारी है।
- जिसके चलते प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी से 6 यूथ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
- सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।
3 एमएलसी भी हुए बर्खास्त:
- सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने 6 यूथ नेताओं के अलावा 3 एमएलसी को भी पार्टी से बाहर कर दिया है।
- जिनमें आनंद भदौरिया, सुनील यादव साजन और संजय लथर शामिल हैं।
- गौरतलब है कि, आनंद और साजन पहले भी पार्टीविरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निष्कासित किये जा चुके हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना नहीं होगी:
- सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने पार्टी से 4 यूथ विंग अध्यक्षों समेत 3 एमएलसी को पार्टी से बाहर कर दिया है।
- जिसकी वजह पार्टीविरोधी गतिविधियों में शामिल होंना बताई जा रही है।
- इस मौके पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, पार्टी का अनुशासन सबसे बड़ा है।
- शिवपाल सिंह ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना नहीं होने देंगे।
- उन्होंने आगे कहा कि, जो गलत काम करेगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
- शिवपाल सिंह यादव ने यह बात परिवार के लोगों पर लागू होने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार