उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा की कमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जिसने यूपी चुनाव में 325 सीटों के प्रचंड बहुमत के साथ सूबे की सत्ता पर कब्ज़ा किया था। तमाम अटकलों के बाद योगी आदित्यनाथ को सूबे का मुख्यमंत्री चुना गया था, साथ ही पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और राजधानी के पूर्व मेयर को सूबे का उप-मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालाँकि भारतीय संविधान के अनुसार मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री को विधायक या विधान परिषद्(MLC bye election) का सदस्य होना अनिवार्य है, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी ने बीते 5 सितम्बर को विधान परिषद् का नामांकन किया था।

भाजपा के 5 लोगों ने भरा MLC का पर्चा(MLC bye election):

  • बीते 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद् का नामांकन भरा था।
  • इस दौरान दोनों उप-मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, डॉ० दिनेश शर्मा ने भी अपना नामांकन भरा था।
  • इसके साथ ही परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और,
  • अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने भी MLC के लिए अपना नामांकन भरा था।
  • गौरतलब है कि, ये पाँचों ही यूपी के किसी भी सदन के सदस्य अभी तक नहीं हैं।

विधान परिषद् में भाजपा की 5वीं सीट भी तय(MLC bye election):

  • यूपी विधान परिषद् में भाजपा की 5वीं सीट भी तय हो गयी है।
  • भाजपा मंत्री मोहसिन रजा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
  • गौरतलब है कि, मोहसिन रजा के खिलाफ किसी ने भी अभी तक पर्चा नहीं भरा है।
  • विधान परिषद् की 4 सीटें पहले ही भाजपा के पास जा चुकी है।
  • ऐसे में मोहसिन राजा का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।
  • इसके साथ ही शुक्रवार 8 सितम्बर को विधान परिषद् में नाम लेने का आखिरी दिन भी है।

CM, DCM को आज मिलेगा जीता का सर्टिफिकेट(MLC bye election):

  • यूपी विधान परिषद् के सदस्य बनने के लिए CM, DCM और दोनों मंत्रियों ने नामांकन भरा था।
  • जिसके तहत भाजपा अपनी 4 सीटों पर जीत पहले ही पक्की कर चुकी है।
  • इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को जीत का सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें: विवि अपना रवैया सुधारें वरना नहीं मिलेगा अनुदान: दिनेश शर्मा

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें