उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूबे के सीएम पद का भार सँभालने के बाद देश में हुए उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भारतीय संविधान के नियमों के तहत सांसद पद से इस्तीफ़ा देकर सीएम बने रहने के लिए MLA या MLC चुना जाना बहुत जरुरी था, जिसके लिए सीएम योगी ने विधान परिषद(MLC oath ceremony) की सदस्यता का नामांकन किया था।

निर्विरोध चुने गए थे विधान परिषद सदस्य(MLC oath ceremony):

  • उप-राष्ट्रपति चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लगातार 5 बार सांसद रहे थे।
  • इस्तीफ़ा देने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद के सदस्य के लिए नामांकन भरा था।
  • नामांकन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधान परिषद का सदस्य निर्विरोध रूप से चुना गया था।
  • इसके साथ ही दोनों उप-मुख्यमंत्री और दोनों मंत्रियों को भी चुना गया था।

18 सितम्बर को विधान परिषद सदस्य का शपथ समारोह(MLC oath ceremony):

  • सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ MLC के लिए निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
  • इसके साथ ही भाजपा की अन्य 4 MLC सीट भी पक्की हो गयी है।
  • इसी क्रम में 18 सितम्बर को MLC शपथ समारोह का आयोजन किया गया है।
  • जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,
  • उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ० दिनेश शर्मा सहित,
  • परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा भी शपथ लेंगे।
  • शपथ कार्यक्रम विधानसभा के तिलक हॉल में सुबह 11 बजे आयोजित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: MLC उपचुनाव: आखिरी दिन CM योगी भरेंगे नामांकन

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें