उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक दीपक यादव और MLC उदयवीर मंगलवार 10 जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश से मिलने लखनऊ पहुंचे हैं।

5 केडी पहुंचे हैं विधायक:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने के लिए विधायक दीपक यादव सीएम आवास 5 केडी पहुंचे हैं।
  • वहीँ MLC उदयवीर सिंह भी 5 केडी पहुंचे हैं।
  • इसके साथ ही मुख्यमन्त्री आवास पर कई विधायक भी मौजूद हैं।
  • ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री अखिलेश पहले से ही सपा प्रमुख के साथ उनके आवास पर बैठक के लिए पहुंचे हैं।

5 वीडी पर चल रही है बैठक:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख के बीच उनके आवास 5 वीडी पर बैठक चल रही है।
  • बैठक में समाजवादी कलह से निपटने पर चर्चा की जा रही है।
  • इसके साथ ही बैठक में सुलह की कोशिशें भी की जा सकती हैं।
  • फिलहाल सपा प्रमुख और अखिलेश यादव उनके आवास पर अकेले मुलाकात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश की शर्तें:

  • सीएम अखिलेश राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अपनी शर्तों पर छोड़ने के लिए तैयार हैं।
  • उनकी पहली शर्त है कि, अमर सिंह को पार्टी से बाहर किया जाये।
  • दूसरी शर्त है कि, शिवपाल सिंह यादव को राष्ट्रीय राजनीति में भेजा जाये।
  • तीसरी शर्त है कि, सभी बर्खास्त युवा नेताओं की पार्टी में वापसी हो।
  • हालाँकि, सुलह की पिछली मुलाकात में सपा प्रमुख ने इन शर्तों को मानने से इंकार कर दिया था।
  • इस बीच मंगलवार को रही बैठक का क्या नतीजा निकलता है, ये देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख से बैठक करने उनके आवास पहुंचे CM अखिलेश!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें