Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

अलवर मॉब लिंचिंग: सरकार-विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

shalabh mani tripathi

shalabh mani tripathi

मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो चुका है| किसी भी पार्टी के नेता भाजपा पर आरोप लगाने के कोई भी मौका छोड़ नहीं रहे हैं| कांग्रेस ने भाजपा पर अपराधियों का संरक्षण करने का आरोप लगाया है|

भाजपा प्रवक्ता शलभ मणि का जवाब:

मॉब लिंचिंग के मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं, सरकार ऐसी घटनाओं के सख्त खिलाफ है| इसके लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कमेटी का गठन भी किया है।

शलभ मणि का कांग्रेस पर पलटवार:

वहीं अपराधियों को बीजेपी का राजनैतिक संरक्षण के कोंग्रेस के आरोप पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि वास्तव में तो ऐसी घटनाओं पर कांग्रेस का राजनैतिक संरक्षण रहा है। उन्होंने कहा कि 1984 में जो नरसंहार हुआ, सपा सरकार में मुजफ्फरनगर में जो घटना हुयी, इसके पीछे सपा-कांग्रेस का पूरा संरक्षण रहा है|
[hvp-video url=”https://youtu.be/kkt2xdgVaVU” poster=”https://youtu.be/kkt2xdgVaVU” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

कांग्रेस के आरोप:

प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है, लगातार मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसी को गाय के नाम पर मार दिया जा रहा है, तो कहीं भीड़ हिंसक हो जा रही है।
साथ ही बीजेपी के मंत्रियों का चरित्र भी उजागर हो रहा है| केंद्रीय मंत्री उन अपराधियों को माला पहनाने का काम कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता के सवाल:

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बीजेपी सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या मनुष्य के जान की कीमत गाय से कम हो गयी है? साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसी घटनाओं को लेकर सख्त कदम उठाना चाहिए और साथ ही अपने मंत्री को भी नसीहत देने की जरुरत है कि वो अपराधियों को माला न पहनाएं। वहीं उन्होंने कमेटी के गठन पर कहा कि जब तक अपने मंत्री-नेताओं पर लगाम नहीं लगाते तब तक कमेटी से कोई लाभ हासिल नहीं होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को फटकार लगाई है|

अलवर मॉब लिंचिंग: विनय कटियार का बयान, पुलिस भूमिका की हो जांच

Related posts

मौर्य आज फिर करेंगे भाजपा नेताओं से मुलाकात!

Rupesh Rawat
8 years ago

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Short News
6 years ago

डेंगू के लार्वा मिलने पर नोटिस जारी, स्वास्थ्य विभाग को 33 जगहों पर लार्वा मिले

Desk
5 years ago
Exit mobile version