किसानों को मात्र 500 रुपया प्रतिमाह देने की बात कह मोदी सरकार ने फिर दिया धोखा – संजय सिंह

  • आम चुनाव से पहले शुक्रवार को मोदी सरकार के अंतरिम बजट पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा
  • किसानों को मात्र 500 रुपया प्रति माह देने की घोषणा कर मोदी सरकार ने किसानों का अपमान किया है |
  • उन्होंने कहा देश की शहरी मध्यमवर्गीय आबादी का पेयजल का मासिक खर्चा ही औसतन 600 रुपया है |
  • दो हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को महीने का 500 रुपया देना, सरकार की गलत नीतियों के कारण बदहाल हुए किसानों की लाचारी का भद्दा मजाक है |
  • उन्होंने कहा कि भाजपा का ये अंतरिम बजट अंतिम बजट है
  • इसके बाद जनता दुबारा बजट पेश करने का कभी मौका नहीं देगी |
  • पिछले साढ़े चार साल अंबानी और अडानी के लिए काम करने वाली मोदी सरकार ने जनता का कोई ख्याल नहीं रखा |
  • नोट्बंदी, जीएसटी जैसी अनेक गलत नीतियों की वजह से किसान, व्यापारी, नौजवान और आम आदमी बेहद दुखी और परेशान रहा है |
  • 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता मोदी के झूठ और जुमलेबाजी में फंसने वाली नहीं है
  • प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा नौकरीपेशा व्यक्ति इस उम्मीद में था कि सभी टैक्स स्लैब में कटौती होगी,
  • सिर्फ 2.5-5 लाख स्लैब में ही कटौती हुई है।
  • हायर सैलेरी स्लैब में भी टैक्स छूट का एलान होना चाहिए था।
  • दिल्ली जैसे बड़े शहरों में सालाना 5-10 लाख रुपये की सैलेरी कुछ बहुत बड़ी नहीं मानी जाती
  • भाजपा सरकार किसान, व्यापारी, नौजवान सहित कर्मचारी विरोधी भी है |
  • कर्मचारियों को इस बजट से कोई ख़ास लाभ नहीं होगा |
  • ये अंतरिम बजट, चुनावी बजट के सिवा कुछ नहीं है |

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें