मोदी है शेर और गठबंधन के चलते एकत्रित हो रहे विरोधी भेड़ों का झुंड: साध्वी प्राची

साध्वी प्राची ने मोदी को शेर और गठबंधन के चलते एकत्रित हो रहे विरोधियों को भेड़ का झुंड बताते हुए कहा है कि विरोधी कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन वह मोदी को नहीं हरा पाएंगे और न ही उनकी बराबरी कर सकती है। साध्वी प्राची हाथरस शहर में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के संयोजक दीपक शर्मा के घर आई थीं और पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। सपा-बसपा के गठबंधन पर साध्वी प्राची ने कहा है कि बीजेपी के सामने यह कोई चुनौती नहीं है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तिरंगा यात्रा निकालने पर पैदा हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुस्तान में तिरंगा फहराना कोई अपराध नहीं है।

देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है विरोधी: साध्वी प्राची

  • 1996 में मायावती को सबने देखा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे थे।
  • मायावती कहती थीं कि सपा कार्यकर्ता गुंडे है।
  • अब सपा को वह क्या कहेंगी यह मायावती से ही पूछा जाना चाहिए।
  • उन्होंने देवबंद तथा अलीगढ़ के अमुवि को लेकर कहा कि ये कोई देशभक्ति का पाठ नहीं पढ़ाते हैं।
  • देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होते हैं।
  • इन पर ताला लग जाना चाहिए। ताला लगने पर उन्हें खुशी होगी।

जब चुनाव आते हैं, तभी राजनीति में आती हैं प्रियंका : साध्वी प्राची

उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी ही बनवा सकती है।  साध्वी प्राची ने कहा कि प्रियंका पहले भी राजनीति में थी। जब चुनाव आते हैं, तभी राजनीति में आती हैं। अब उनका महासचिव बनाया जाना कांग्रेस की मजबूरी है, क्यों कि मां-बेटे जमानत पर हैं, इसलिए कांग्रेस को कोई तो इस खानदान से चाहिए था, इसलिए प्रियंका को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका का तो काला इतिहास देखा जाना चाहिए। इनकी दादी और पिता के शासन में घोटाले पर घोटाले हुए और इसके पति भी बड़े भू-माफिया हैं।

अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी बनाएगी: साध्वी प्राची

  • साध्वी प्राची ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर केवल बीजेपी बनाएगी।
  • योगीजी और मोदीजी बनाएंगे।
  • उन लोगों की कोई औकात नहीं जो शर्ट के ऊपर से जनेऊ धारण करके नकली हिंदू बनकर मंदिर-मंदिर घूम रहे हैं।
  • उन्होंने यह भी बताया है कि कोर्ट तारीख पर तारीख दे रहा है
  • ऐसे में राममंदिर को भव्यता देने के लिए प्रयागराज में धर्म संसद में ठोस निर्णय लिया जाएगा।
  • इसमें संत जो निर्णय लेंगे,
  • उसके अनुसार ही काम होगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें