उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुजरात के बांसकांठा की घटना पर राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की।

दलित परिवार और गर्भवती महिला पर अत्याचार की निंदा:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में गुजरात में बांसकांठा की घटना पर प्रेस कांफ्रेंस की।
  • जिसमें उन्होंने दलित परिवार और गर्भवती महिला पर हमले की कड़ी निंदा की।
  • उन्होंने गुजरात सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि, गुजरात सरकार दलितों के संघर्ष का सम्मान करे।
  • साथ ही उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।
  • मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, पीएम दलितों के लिए बड़े-बड़े दावे करते हैं।
  • इसी में उन्होंने आगे कहा कि, मोदी, शाह बताएं की भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर जुल्म क्यों?
  • वहीँ उन्होंने प्रेस वार्ता में ऊना, रोहित वेमुला के भी मुद्दे उठाये।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, ऊना और वेमुला मुद्दे पर संतोषजनक न्याय नहीं मिला।

अमित शाह ने किया था हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता के जरिये मोदी और अमित शाह को घेरने की कोशिश की।
  • गौरतलब है कि, अमित शाह ने कहा था कि, मायावती को सिर्फ भाजपा शासित राज्यों में ही दलित उत्पीड़न दिखाई देता है।
  • जिसके जवाब में बसपा सुप्रीमो ने यह प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें