समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी टीम में बड़े बदलाव शुरू कर दियें हैं। इन बदलावों के तहत लगातार टीम अखिलेश की छुट्टी की जा रही है। इसी क्रम में शिवपाल ने राजेन्द्र चौधरी को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद से बर्खास्त किया था। अब मोहम्मद शाहिद को राजेन्द्र चौधरी के स्थान पर पार्टी का नया प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

  • शाहिद टीवी डिबेट में सपा का पक्ष रखते नजर आयेंगे।
  • टीवी डिबेट के लिए सपा ने नया पैनल बनाया है।
  • इससे पहले सपा अध्यक्ष शिवपाल ने अम्बिका चौधरी को प्रदेश प्रवक्ता बनाया था।
  • राजेन्द्र चौधरी मुलायम के दौर के नेता तो थे ही उन्होंने युवा मुख्यमंत्री के दौर में भी अपनी जगह वैसे ही बनाए रखी।
  • राजेंद्र चौधरी जहां अखिलेश यादव के साथ साए की तरह रहते थे।
  • वहीं, मुलायम के दौर में भी राजेन्द्र चौधरी उनके बगल में नजर आते थे
  • सपा सूत्रों की माने तो समाजवादी संगठन में अभी और फेरबदल होने हैं।
  • इस फेरबदल में जहां अखिलेश के करीबियों को छांटा जाएगा तो शिवपाल के करीबी अब संगठन में महत्‍वपूर्ण पद संभालेंगे।

सपा मंत्री ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को सुनाई खरी-खरी!

24 साल तक सपा के एकमात्र प्रवक्ता रहें राजेन्द्रः

  • करीब 55 साल के हो चुके राजेन्द्र चौधरी 2012 में सपा से एमएलसी बनाए गए थे।
  • अखिलेश सरकार में उन्हें कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा प्राप्त था।
  • पार्टी के गठन से ही राजेन्द्र चौधरी प्रवक्ता के पद पर काम कर रहे थे।
  • 1992 के बाद करीब 24 साल बीत गए लेकिन ऐसा कभी भी नहीं हुआ कि कोई भी विज्ञप्ति उनके हस्ताक्षर के बिना जारी हुई हो।
  • रविवार को सपा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।
  • रविवार को पार्टी कार्यालय से जारी दो प्रेस विज्ञप्तियों में राजेंद्र चौधरी का नाम नहीं था।
  • एक पर प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव, दूसरी पर सचिव एसआरएस यादव का नाम था।

सपा ने जारी की विधानसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट , 143 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें