Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मेरठ में RSS का महाकुंभः मोहन भागवत ने कहा धर्म की सब को जरूरत

Mahakumbh of RSS in Meerut: Mohan Bhagwat said that everyone needs religion

Mahakumbh of RSS in Meerut: Mohan Bhagwat said that everyone needs religion

मेरठ में हो रहे राष्ट्रोदय समागम में लगभग 3.5 लाख लोग मौजूद हैं। जिसमें पताका फहराने के बाद मोहन भागवत ने अपना ने समागम को संबोधित किया। अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि 2 हजार सालों से दुनिया ने परिवर्तन कर लिया लेकिन किसी को शांति नही मिली। भारत के पास धर्म एक ऐसा रास्ता है जो सब को सुखी कर सकता है। इस धर्म की सब को जरूरत है। इस धर्म को सबको देने के लिये भारत को तैयार रहना है। भारत का सारा समाज एक जुट हो।

कुछ शक्तियों के विरुद्ध हम सब को एक होना है। कार्यक्रम के नाम को डिफाइन किया। राष्ट्र के उदय दुनिया मे होते रहे है। सभी देश अपनी अपनी खूबियों से अस्तित्व में आए। हमारा राष्ट्र अमर है। दुनिया में कहीं सम्प्रदाय एक है लेकिन वो फिर भी एक नहीं है। हिन्दू एक है, गर्व से कहो हम हिन्दू हैं। हिन्दुओं को एक होना है, ये हमारा धर्म है। हम जात-पात में बंटकर भूल गए और हम लड़ाई करते है।

ये भी देखेंः RSS का महाकुंभः मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारी करेंगे सेवकों का स्वागत

हितैषी के बजाए सहयोगी बनेंः मोहन भागवत

संघ प्रमुख ने कहा कि राज्य चलाने के लिए भगवान राम ने अपने घर परिवार को त्याग दिया लेकिन प्रजा की सेवा की। क्या कमाया यह हम नहीं देखते क्या बांटा हम यह देखते हैं। विविधता में एकता एक पंथ संप्रदाय के मूल्य नहीं हैं। आदर्श के लिए संस्कार देने पड़ते हैं। जो व्यक्ति स्वयं के गौरव को नहीं जानता वह कभी भी उन्नति नहीं कर सकता। शक्ति के लिए प्रदर्शन की नहीं प्रयोग की आवश्यकता होती है। संघ समरसता एकता की साधना है, संपूर्ण समाज को आरएसएस बनना होगा। हितैषी के बजाए सहयोगी बनने पर जोर दिया। इस मौके पर जनरल वीके सिंह, डा. सत्यपाल सिंह प्रदेश सरकार के मंत्री चेतन चैहान, धर्म सिंह सैनी के साथ सभी सांसद, विधायक भी मौजूद रहे।

ये भी देखेंः यूपी में पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम पर भागवत कथा

Related posts

अखिलेश सरकार के नेता मंत्री विधायक पार्टी पदाधिकारी करते थे गुंडागर्दी वसूली-आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल।

Desk
3 years ago

वीडियो: सीएम के गढ़ में बोले प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता नहीं यह हैं ‘दलाल’!

Sudhir Kumar
8 years ago

कानपुर रेल मार्ग पर एरच स्टेशन के करीब लखनऊ-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस की चपेट में डेढ़ दर्जन गाय आने से 15 गायों की मौत लखनऊ से झांसी ओर आ रही थी ट्रेन।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version