अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, सूबे में भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत से सरकार बनायी है। इसके साथ ही नई भाजपा सरकार के शपथ समारोह के बाद सूबे के इलाहाबाद जिले में एक बसपा नेता की कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, अपराधियों की तलाश जारी:
- उत्तर प्रदेश को हाल ही में एक नई सरकार मिली है।
- मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के शपथ समारोह के कुछ घंटो बाद ही इलाहाबाद में एक बसपा नेता की हत्या कर दी गयी है।
- मृतक का नाम मो० शमी है, जो बहुजन समाज पार्टी के नेता थे।
- बसपा नेता शमी मउआइमा के मुख्य चौराहे के नजदीक स्थित पेट्रोल पम्प पर मौजूद थे।
- रविवार 19 मार्च की रात करीब 9.30 बजे दो बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने बसपा नेता को गोलियों से भून दिया।
- मो० शमी को एक के बाद एक 5 गोलियां मारी गयी, जिसके चलते बसपा नेता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सपा छोड़ बसपा में हुए थे शामिल:
- इलाहाबाद में रविवार देर रात बसपा नेता मो० शमी की हत्या कर दी गयी।
- प्रथम दृष्टया मामले में चुनावी रंजिश की भूमिका दिखाई पड़ रही है।
- गौरतलब है कि, मो० शमी चुनाव से पहले ऐन मौके पर सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे।
- इतना ही नहीं कई ग्राम प्रधान और बीडीसी का समर्थन भी वो बसपा लेकर चले गए थे।
- साथ ही उन्होंने वहां की बसपा प्रत्याशी गीता पासी का भी समर्थन किया था।
- इसे सपा के लिए एक बड़े झटके के तौर पर भी देखा गया था।
- हालाँकि मामले में अभी किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
- लेकिन इस हत्या को यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें: ब्रेकिंग -चार महीने से मणिपुर में जारी अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी हटी!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Tags
#Allahabad
#Bahujan samaj party
#bike borne assailants
#BSP
#BSP Leader
#BSP Leader Mohd Shami shot dead by bike borne assailants in Allahabad.
#Mohd Shami BSP Leader
#Mohd Shami BSP Leader shot dead by bike borne assailants in Allahabad
#Mohd Shami shot dead by bike borne assailants in Allahabad
#Uttar Pradesh
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार